ETV Bharat / state

बच्चा चोर के शक में उत्तर प्रदेश से आईं महिलाओं की पिटाई, भीड़ से बचाकर पुलिस ले गयी थाना

बोकारो में बच्चा चोर के संदेह में संदिग्ध अवस्था में 6 महिलाओं की पिटाई हुई है. ये सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश की हैं.

Uttar Pradesh six women beaten up by people on suspicion of child lifters in Bokaro
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 16, 2026 at 8:20 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारोः शहर में गांधीनगर थाना क्षेत्र पास स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में संदिग्ध अवस्था में 6 महिलाओं को पकड़ा. जब लोगों ने सभी महिलाओं से पूछताछ शुरू किया तो वे लोग का जवाब संतोषजनक नहीं था. जिसके बाद महिलाओं के साथ लोगों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई. ये घटना बेरमो स्टेशन के पास दामोदर नदी में बने चलकरी को जोड़ने वाले पुल के पास की है.

लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआई रवि नारायण झा सशस्त्र बलों के साथ तत्काल बेरमो स्टेशन पहुंचे और सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई. थाना में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार भी पहुंचे और पुलिस की उपस्थिति में उन महिलाओं से पूछताछ की.

जानकारी देते बीडीओ (ETV Bharat)

महिलाओं से जब पूछताछ की गयी तो उनका जवाब संतोषजनक व स्पष्ट नहीं था. पुलिस को महिलाओं ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. वे लोग दवा लेने के लिए यहां आए थे जब उनसे पूछा गया कि यहां कौन डॉक्टर है या वैध है तो कहा कि फेसबुक और यूट्यूब में देखे थे. वही देखकर हम लोग यहां आए हैं. जब उनसे आधार कार्ड की मांग की गई तो वह लोग बोले कि मोबाइल से मंगवाएंगे. वे लोग अपने-अपने पति का नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे. मामला को संदिग्ध देखकर पुलिस लगातार उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम से सूचना मिली कि बेरमो रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाओं को लोगों ने घेर रखा है. इसके बाद तत्काल गांधीनगर थाना को सूचना देने पर सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई. ये लोग बता रही हैं कि इलाज के क्रम में बेरमो आए हैं पर किस जगह में किस डॉक्टर के इलाज कराने आई है वह बता नहीं रही अलग-अलग तरह की जवाब दे रही है यह जांच का विषय है. पुलिस अपना काम कर रही है. भीड़ से इन्हें सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया इस मामले की जांच हो रही है.

बीडीओ ने कहा कि ये लोग अपना घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर बता रही हैं यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह लोग इतने दूर यहां कैसे पहुंचीं. इन महिलाओं का जवाब भी संतोषजनक नहीं है, मामला संदेहास्पद लग रहा है. जिसकी जांच की जा रही है जांच के क्रम में जो बातें सामने आएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस तरह के जो भी संदिग्ध मामले दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत पुलिस व थाना को दें अपने हाथ में कानून को ना लें और इस तरह की घटना को कोई अंजाम नहीं दें, जिससे किसी को नुकसान हो. इस तरह की घटनाएं घट रही है लोग सतर्क रहें प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग करें.

इस मामले को लेकर गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने भी कहा कि सभी महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है उनके पास पाए गए मोबाइल को भी खगाला जा रहा है. महिलाओं के बैग में जो सामग्री मिली है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस के लिए चुनौती, अभिभावकों में दहशत

इसे भी पढ़ें- बच्चा चोरी की अफवाह पर बहकी भीड़, बेरहमी से कर दी कई लोगों की पिटाई

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में बच्चा चोरी की बात निकली झूठ, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर नवजात को किया सकुशल बरामद, जानें पूरा मामला