मार्च के शुरुआत में ही उबलने लगा यूपी, मौसम का डबल अटैक, धूल भरी हवाओं के साथ बांदा में पारा पहुंचा 35 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल रही हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 4, 2026 at 8:54 AM IST
|Updated : March 4, 2026 at 8:59 AM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क बना रहा प्रदेश के कई इलाकों में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल रही हैं.
अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है मंगलवार को बांदा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद तेज हवाओं का असर कम होगा और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की और अधिक वृद्धि होगी.
मार्च में ही भीषण गर्मी के संकेत
मार्च के पहले सप्ताह से ही दिन के समय भीषण गर्मी शुरू हो गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. इससे अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा तेज धूप के लिए दिन में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलती रही.
यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहेगा. तेज धूप चलेगी. दिन में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बांदा सबसे गर्म
मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे अधिक गर्म जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच जिले में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. तेज रफ्तार हवाओं में कमी आएगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें - होली पर यूपी का पारा हाई, झांसी में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए आज का मौसम

