ETV Bharat / state

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, अब तक 3 की मौत

विकासनगर के कालसी तहसील क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई.

Vikasnagar Kalsi Vehicle Accident
खाई में गिरा यूटीलिटी वाहन (फोटो सोर्स- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 10, 2026 at 3:24 PM IST

|

Updated : February 10, 2026 at 3:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

विकासनगर: उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग से सामने आया है. जहां वायाधार के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा. जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया.

वायाधार के पास खाई में गिरा सवारियों से भरा यूटिलिटी वाहन: जानकारी के मुताबिक, एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था. जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Vikasnagar Kalsi Vehicle Accident
घटनास्थल पर पुलिस की टीम (फोटो सोर्स- Police)

घायलों को खाई से बाहर निकालकर भेजा गया अस्पताल: वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया. जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई. जबकि, अभी 5 लोग घायल हैं.

यूटिलिटी हादसे में मौत-

  1. लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
  2. गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून
  3. धनो देवी पत्नी संतू दास (उम्र वर्ष), निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून

"इस हादसे में एक महिला लूसो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, अस्पताल ले जाते समय गीता देवी और अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी की मौत हुई है. जबकि, गंभीर रूप से घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया है."- रविंद्र असवाल, नायब तहसीलदार, कालसी

हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर हाल में गिरी थी हिमाचल की बस: गौर हो कि बीती 3 फरवरी को हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही अपनी जान गंवाई थी, जबकि, कई लोग गंभीर घायल हो गए थे. जिनका इलाज विकासनगर, देहरादून और चंडीगढ़ के अस्पतालों में उपचार चल रहा है. बीते दिनों चंडीगढ़ में घायल बस चालक ने दम तोड़ दिया था. इस तरह से इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : February 10, 2026 at 3:33 PM IST