ETV Bharat / state

नए कलेवर में दिखेंगी काशी की प्रसिद्ध गलियां; उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का मकान बनेगा म्यूजियम

इसका मुख्य उद्देश्य काशी आने वाले पर्यटकों को इन सभी ऐतिहासिक विरासतों से रूबरू कराना है.

नए कलेवर में दिखेंगी काशी की प्रसिद्ध गलियां.
नए कलेवर में दिखेंगी काशी की प्रसिद्ध गलियां. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 4, 2026 at 7:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: नगर निगम काशी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला की विरासत को नया रूप देने जा रहा है. 30 करोड़ की लागत से बनारस की प्रसिद्ध गलियों का स्वरुप बदला जाएगा. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के मकान को म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा.

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वाराणसी में पद्मश्री, पद्म भूषण, भारत रत्न पानी वाली महान विभूतियां रही हैं. इनके नाम पर गालियां हैं और उनके घर भी मौजूद हैं. नगर निगम उनके घर को एक म्यूजियम के रूप में तब्दील कर रहा है. साथ ही गलियों को नया कलेवर दिया जाएगा. इसमें बनारस घराने की गलियां, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का घर साथ ही अन्य महानुभूतियों से जुड़ी हुई गलियां शामिल हैं.

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का मकान बनेगा म्यूजियम. (Video Credit: ETV Bharat)

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि हम लगातार बनारस के सौंदरीकरण को लेकर के काम कर रहे हैं. इसी क्रम में यहां के ऐतिहासिक विरासत को संजोया जा रहा है और उसे सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

इसी के तहत वाराणसी में मौजूद पद्मश्री, पद्म विभूषण, भारत रत्न जैसी महान विभूतियां मौजूद हैं, जिनके मार्गो को बेहतर किया जा रहा है. वहां पर फुटपाथ और गलियों को संवारा जाएगा. फसाद लाइटिंग होगी. दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी और पूरे मार्ग को विरासत को ध्यान में रखते हुए सजाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वाराणसी के बेनियाबाग में मौजूद उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर को एक म्यूजियम के रूप में भी तब्दील किया जा रहा है. बिस्मिल्लाह खान भारत रत्न रहे हैं और बनारस की एक ऐसी विभूति रहे हैं, जिन्होंने शहनाई को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई.

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य काशी आने वाले पर्यटकों को इन सभी ऐतिहासिक विरासतों से रूबरू कराना है. उनके नए कलेवर में तैयार होने पर काशी आने वाले पर्यटक इन गलियों में जाकर के न सिर्फ म्यूजियम को देख सकेंगे बल्कि काशी की ऐतिहासिक धरोहर को जान भी सकेंगे.

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट की मीटिंग में 24 प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों-वकीलों और बस यात्रियों पर सरकार मेहरबान