ETV Bharat / state

UP में महिलाओं को फ्री बस यात्रा सुविधा शुरू; UPSRTC कर्मचारियों के लिए इंसेटिव स्कीम लागू

परिवहन विभाग ने पहले से ही सभी तैयारी कर ली हैं. इंसेंटिव स्कीम भी चालकों और परिचालकों के लिए लांच की गई है.

UP में महिलाओं को फ्री बस यात्रा सुविधा शुरू.
UP में महिलाओं को फ्री बस यात्रा सुविधा शुरू. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 12:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से यूपी में सरकारी और अनुबंधित बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है. यह सुविधा 27 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी. परिवहन निगम ने कर्मचारियों के लिए स्पेशल इंसेंटिव स्कीम भी लांच की गई है.

UPSRTC मेरठ क्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र 925 बसें सभी को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर संचालित की जा रही हैं. साथ ही बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. परिवहन निगम की ओर से चालक- परिचालक, वर्कशॉप कर्मचारियों, सुपरवाइजर समेत संविदा पर नियुक्त चालकों, परिचालकों के लिए इंसेंटिव प्लान भी लागू किया है.

UPSRTC मेरठ क्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी. (Video Credit: ETV Bharat)

हालांकि जो इंसेंटिव स्कीम लागू की गई है, कुछ वर्षों पहले यह धनराशि अधिक हुआ करती थी. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अपनी सेवा दे चुके मदनपाल गिरी बताते हैं कि अब तो इंसेंटिव स्कीम में भी कटौती की गई है. पहले त्योहारों पर जो इंसेंटिव मिलता था वह अधिक मिलता था.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र के मेरठ डिपो, सोहराब गेट डिपो, बड़ोत डिपो, गढ़ डिपो, भैंसाली डिपो में लगभग 925 बसें हैं. रक्षाबंधन पर्व के चलते सभी महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी.

इसको लेकर परिवहन विभाग ने पहले से ही सभी तैयारी कर ली हैं. इंसेंटिव स्कीम भी चालकों और परिचालकों के लिए लांच की गई है. फ्री सफर की सुविधा सुबह से शुरू हो चुकी है और 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि (रात 12:00 बजे) तक महिलाएं नि:शुल्क सफर कर सकती हैं. उनके साथ एक सहयात्री भी नि:शुल्क सफर कर सकेगा.

रीजनल मैनेजर दीपक चौधरी ने बताया कि जिन रुट्स पर भी यात्रियों की संख्या अधिक होगी उन रुट्स पर डबल फेरे बसों के लगाए जाएंगे. ताकि त्यौहार को मनाने जा रही महिलाओं को कोई परेशानी न हो.

दिल्ली के आनंद विहार और गाजियाबाद के कौशांबी में भी परिवहन निगम के सुपरवाइजर और अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी. वहीं भैंसाली डिपो हो चाहे मेरठ डिपो सभी पर परिवहन निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. मकसद एक ही है कि किसी भी तरह की कोई भी कोई भी असुविधा न हो. रक्षाबंधन पर्व के चलते विभाग जिम्मेदारी निभाते हुए बेहतर कार्य करेगा.

यूपीएसआरटीसी के क्षेत्र प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक इंसेंटिव प्लान लागू है. जो इस दौरान ड्यूटी करेंगे, उन्हें फिक्स एमाउंट दिया जाएगा. चाहे चालक हों, परिचालक हों, या फिर वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारी हैं.

सुपरवाइजर हैं उनके लिए भी मुख्यालय से प्लान आया है. जो संविदा और आउटसोर्स के परिचालक हैं, उनके लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से इंसेंटिव दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरियों की घोषणा पर घमासान, 'बहनजी' ने उठाए टाइमिंग पर सवाल