ETV Bharat / state

UPSC प्रीलिम्स 2026: इतिहास से लेकर करंट अफेयर्स तक, परीक्षा हॉल से निकलते ही छात्रों ने बताया कैसा था पेपर?

UPSC प्रीलिम्स 2026 परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और मॉडरेट था,गंभीर तैयारी करने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा. पढ़ें खबर

PATNA UPSC PRELIMS 2026 EXAM
UPSC प्रीलिम्स 2026 परीक्षा देने जाते अभ्यर्थी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 24, 2026 at 8:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार की राजधानी पटना में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी. शहर में बनाए गए 79 परीक्षा केंद्रों पर 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.

क्रिटिकल रहा पेपर: परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. बांका जिले से परीक्षा देने आई एक परीक्षार्थी ने बताया कि प्रश्न थोड़े क्रिटिकल थे, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही. उन्होंने कहा कि तैयारी के अनुसार प्रश्न पूछे गए थे और पेपर संतुलित था.

देखें रिपोर्ट (ETV Bharat)

मॉडरेट रहा स्तर: वहीं मुजफ्फरपुर से आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि प्रश्नों का स्तर मॉडरेट था और लगभग सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे. इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न परीक्षा में शामिल थे. उन्होंने कहा कि पेपर व्यापक था और सभी विषयों को कवर किया गया था, इसलिए परीक्षा अच्छी गई है.

PATNA upsc prelims 2026 EXAM
UPSC अभ्यर्थी (ETV Bharat)

संतुलित और प्रतिस्पर्धात्मक: मधुबनी से पहुंचे एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा, "प्रश्न अच्छे स्तर के थे और सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे.सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई थी.

PATNA upsc prelims 2026 EXAM
UPSC अभ्यर्थी (ETV Bharat)

"प्रश्नपत्र संतुलित और प्रतिस्पर्धात्मक था, जिससे गंभीर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे. परीक्षा अच्छी रही."- UPSC परीक्षार्थी

सख्त व्यवस्था: सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे.

PATNA upsc prelims 2026 EXAM
UPSC अभ्यर्थी (ETV Bharat)

कदाचारमुक्त समापन: परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया. केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा. परीक्षा समाप्त होने तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संपन्न होने का दावा किया.



इसे भी पढ़ें-

UPSC के टॉपर: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC की 301वीं रैंक किसकी.. ब्रह्मेश्वर की पोती या यूपी की आकांक्षा सिंह? आयोग के जवाब का इंतजार