ETV Bharat / state

IDFC FIRST बैंक में घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाज़ी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा में हंगामा हुआ है.

Uproar in Haryana Assembly over IDFC First Bank Bhupinder Hooda Nayab Singh saini
IDFC FIRST बैंक में घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 4:09 PM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 4:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ है. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाया जिसका जवाब हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया. उनके जवाब के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घोटाले पर हंगामा : नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ के घोटाले का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. उन्होंने कहा कि "ये बहुत गंभीर मुद्दा है". इसका जवाब देते हुए हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि "सरकार अलग अलग बैंकों में पैसा रखती है. जिस बैंक में ये मामला आया है, उस बैंक में चार विभागों के खाते थे. इस पूरे मामले के हर फैक्ट्स पर हम जांच करा रहे हैं. जब ये मामला सामने आया तो सरकार की ओर से तुरंत ही इस बैंक से सारा पैसा राष्ट्रीयकृत बैंक में ट्रांसफर कर दिया गया. इस मामले में सेबी को भी लेटर लिखा गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस से भी मामले की जांच करवाई जा रही है. इस मामले में कोई भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सरकार का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. हमारा एक भी पैसा कहीं नहीं जाएगा".

"सरकार को पता है, कसूरवार कौन है" : वहीं सीएम के जवाब के बाद सदन में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि "सरकार को सब पता है कि कसूरवार कौन है. उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए". सीएम सैनी ने कहा कि "हमारे पास पूरा रिकॉर्ड है. जांच में कुछ समय लगता है. जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा". इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने तब कहा कि सीएम ने जवाब दे दिया है, अब आप लोग शांत हो जाइए. लेकिन फिर भी कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. स्पीकर ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा. उन्होंने कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा को बैठ जाने के लिए कहा. इसके बाद कहीं जाकर विधानसभा की आगे की कार्यवाही शुरू हो सकी.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : IDFC FIRST बैंक में 590 करोड़ का घोटाला, हरियाणा सरकार के खातों से उड़ाए पैसे, 4 अधिकारी सस्पेंड

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: हरियाणा सरकार ने दो निजी बैंकों में सरकारी खाते बंद करने के दिए निर्देश, कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

ये भी पढ़ें : 'बैंकिंग सिस्टम को कोई खतरा नहीं'... IDFC फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले पर बोले RBI गवर्नर

Last Updated : February 23, 2026 at 4:57 PM IST