ETV Bharat / state

UPPSC LT ग्रेड 2025; अब 17, 18 जनवरी की परीक्षा प्रयागराज में नहीं होगी, जानिए कारण

यूपी के अन्य जिलों में यथावत रहेगी परीक्षा, कोई बदलाव नहीं.

Photo Credit; ETV Bharat
प्रयागराज में टली UPPSC LT ग्रेड की परीक्षा. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 3:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) लेफ्टिनेंट ग्रेड (Licentiate Teacher) UPPSC LT ग्रेड 2025 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर 17 और 18 जनवरी को प्रयागराज में प्रस्तावित LT ग्रेड प्रवक्ता परीक्षा का आयोजन नहीं होगा. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित की जाएगी, वहां किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

प्रयागराज में परीक्षा स्थगित होने के फैसले के बाद संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की तरफ से चल रहा अनशन बुधवार दोपहर समाप्त हो गया. मंच के संयोजक पंकज पाण्डेय ने आज सुबह ही एक दिवसीय गांधीवादी अनशन शुरू किया था. आयोग के निर्णय बदले जाने के कुछ घंटों बाद छात्रों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की.

Photo Credit; UPPSC
परीक्षा टली. (Photo Credit; UPPSC)

दरअसल, माघ मेले और मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थी परीक्षा आयोजन का विरोध कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि इस दौरान यातायात व्यवस्था और ठहरने की सुविधा बुरी तरह प्रभावित होती है, जिससे परीक्षार्थियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

इसी को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा टालने की मांग की थी. मांगें नहीं पूरी किए जाने पर 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अनशन की चेतावनी दी गई थी. बुधवार सुबह अनशन शुरू होने के बाद आयोग ने नोटिस जारी कर प्रयागराज में परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया.

मीडिया से बातचीत में पंकज पाण्डेय ने बताया कि मंच की ओर से आयोग को कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे. इनमें LT प्रवक्ता परीक्षा स्थगित करने के साथ-साथ OTR में संशोधन की सीमा बढ़ाने, समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा और कनिष्ठ सहायक परीक्षा की तिथियों के टकराव जैसे मुद्दे भी शामिल थे. इससे पहले भी अभ्यर्थियों की ओर से LT प्रवक्ता भर्ती और UPSSSC से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से संबंधित आयोगों को ज्ञापन भेजे गए थे.

यह भी पढ़ें: यूपी में LT ग्रेड शिक्षक के 7,466 पदों पर होगी भर्ती; UPPSC ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन