बिहार चुनाव से मिली फुर्सत तो चाट और गोलगप्पे खाने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा
RLM नेता उपेन्द्र कुशवाहा दूसरे चरण की वोटिंग के बाद रिलैक्स मूड में दिखे. सासाराम में परिवार संग गोलगप्पे और चाट का मजा लिया.

Published : November 12, 2025 at 11:29 AM IST
रोहतास : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई. दोनों चरणों में हुई बंपर वोटिंग और एक्जिट पोल के नतीजों से एनडीए नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. ऐसे में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रोहतास में अपने परिवार संग ठेले पर गोलगप्पे व चाट का मजा लेते नजर आए. इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे.
वोटिंग खत्म होने के बाद रिलैक्स मूड में कुशवाहा : दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव की गहमागहमी के बीच नेताओं ने जमकर प्रचार के लिए पसीने बहाए. और अब चुनाव खत्म होने के बाद अब वो इस थकावट को अलग अलग तरीके से दूर करने का काम कर रहे हैं. वोटिंग के बाद अब नेता आराम के मूड में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में सासाराम में भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला, जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा दूसरे चरण के मतदान खत्म होने के बाद अपने परिवार एवं कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गोलगप्पा खाने सासाराम के फुटपाथ के एक ठेले पर पहुंच गए.
गोलगप्पे की दुकान पर सपरिवार पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा : गौरक्षणी मोहल्ले में सड़क किनारे एक गोलगप्पा की दुकान पर उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी स्नेहलता, पुत्र दीपक तथा पुत्रवधू साक्षी के साथ पहुंचे और गोलगप्पा का आनंद लिया. इस दौरान उनके समर्थक भी उनके साथ दिखे. इस दौरान उन्होंने खुद गोलगप्पा खाया तथा अपने कार्यकर्ताओं को भी खिलाया, वही इन नेताओं के चेहरे पर संतोष का भाव देखने को मिला.
सासाराम से कुशवाहा की पत्नी हैं एनडीए प्रत्याशी : वहीं मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गोलगप्पा का चटपटा स्वाद लोगों को खूब भाया. सड़क किनारे गोलगप्पा के खोमचे पर खड़े होकर बड़े नेताओं का गोलगप्पा खाना इलाके में चर्चा का विषय रहा. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है.

स्ट्रीट फूड के शौकीन है उपेंद्र कुशवाहा : ये कोई पहली बार नहीं है कि उपेंद्र कुशवाहा खोमचे वाले फूड का मजा ले रहे हों इसके पहले भी उपेंद्र कुशवाहा को पहले भी कई जगह स्ट्रीट फूड खाते देखा गया है. काराकाट क्षेत्र में भी उन्हें कई बार ठेले पर स्ट्रीट फूड का आनंद लेते तस्वीर सामने आई थी. पिछले लोकसभा चुनाव के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ डेहरी ऑन सोन के थाना चौक पर गोलगप्पा खाते हुए देखे गए थे.

उपेंद्र कुशवाहा को अपनी पत्नी की जीत का है पूरा भरोसा : उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता इस बार सासाराम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में होने की वजह से पिछले कई दिनों से उपेंद्र कुशवाहा लगातार सासाराम में है और विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. मंगलवार को हुई बंपर वोटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा को विश्वास है कि उनकी पत्नी सासाराम सीट से चुनाव जीत रही है इसी आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार एवं गरीबी कार्यकर्ताओं के साथ सासाराम में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने सड़कों पर दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें :

