ETV Bharat / state

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में भगदड़, बीजेपी के संपर्क में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीनों विधायक!

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा. जिस एकजुटता को दिखाने के लिए उन्होंने लिट्टी पार्टी रखी उसीसे विधायक दूरी बनाए रहे-

ETV Bharat
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में भगदड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 25, 2025 at 8:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा की चांदी हो गई लेकिन कार्यकर्ता इससे नाराज हैं. उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है. कार्यकर्ता पहले पत्नी को टिकट दिए जाने से नाराज थे फिर बिना विधायक बने ही बेटे को मंत्री बनाने से नाराजगी चरम पर पहुंच गई. हालात ये हो गए कि उनके तीन विधायक भी लिट्टी पार्टी से दूरी बनाने लगे.

तीनों विधायक उपेन्द्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से नदारद : ये नाराजगी इस्तीफे के रूप में लगातार दिख रही है. अब तक दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. यानी कहा जा सकता है कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि पार्टी में एकजुटता दिखाने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने लिट्टी पार्टी रखी लेकिन पार्टी के तीन विधायक उस लिट्टी चोखा पार्टी से नदारद रहे.

देखें वीडियो- (ETV Bharat)

तीनों विधायकों ने नितिन नबीन से की मुलाकात : आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में चार विधायक हैं, उनकी पत्नी स्नेह लता के अलावा रामेश्वर महतो, आलोक कुमार और माधव आनंद लिट्टी चोखा भोज में शामिल नहीं हुए. वहीं तीनों विधायक नितिन नबीन के साथ मंच पर दिखे. भाजपा से नजदीकियों के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में इस्तीफा का दौर जारी है.

क्या उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी बदलेंगे? : सवाल ये है कि क्या उपेन्द्र कुशवाहा के नाराज विधायक बीजेपी में शामिल होंगे? क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता सहित आठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. 2026 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को जॉइन करने का ऐलान भी कर दिया है.

दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा : इस्तीफा देने में सभी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बड़े नेता हैं. इनमें प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहनलाल, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अजय कुमार बिट्टू, महासचिव गोपाल जी प्रसाद, तो गोपालगंज के जिला अध्यक्ष बासुकीनाथ गुप्ता और पटना पूर्वी के जिला अध्यक्ष शशि किशोर साह ने एक साथ इस्तीफा दिया है.

''एक सप्ताह पूर्व ही पार्टी की प्रदेश कमेटी भंग कर दी गई है. लगातार पार्टी के सभी नेताओं में मायूसी है. जिस नीति एवं सिद्धांतों को देखते हुए पार्टी में हम लोग शामिल हुए थे वह आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा सिद्धांत एवं नीतियों से बहुत दूर भटक चुकी है. उन्होंने कहा कि पार्टी का विचारधारा समाप्त हो गया है ऐसी स्थिति में स्वाभिमान के साथ समझौता कर पार्टी में रहना संभव नहीं है.''- अनंत कुमार, नेता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

'RJD की तरह बन गई है RLM' : उपाध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से चुनाव हुए और उसके बाद अपने बेटे को मंत्री बनाए, उनकी पत्नी विधायक बनी यह साफ दिख रहा है कि जिस तरह आरजेडी या अन्य पार्टियों पर उंगली उठाया जाता था, वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा बन गई है. पूरी तरह परिवारवाद वाली पार्टी बन गई है.

''हम लोग नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में जाने का मन बना चुके हैं. क्योंकि नीतीश कुमार जी 20 वर्षों से बिहार के मुखिया है और सभी वर्ग के लोगों के लिए उन्होंने काम किया है. कभी भी परिवार को बढ़ावा नहीं दिया है इसलिए हम उनके सपनों पर काम करेंगे और बहुत जल्द ज्वाइन करेंगे.''- शिवचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

ये भी पढ़ें-

'मैंने सिर्फ सैलरी लिया है', एक साथ पेंशन और वेतन लेने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'सब झूठ'

उपेन्द्र कुशवाहा के RLM में बड़ी टूट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ

'बहुत हो गया, यहां से जाइए', मंत्री बनते ही गुस्से में दिखे दीपक प्रकाश