ETV Bharat / state

यूपी में शिक्षा विभाग के 2 बड़े पदों पर बदलाव, योगी सरकार का नया तबादला स्ट्रोक

यूपी में शिक्षा विभाग के अहम पदों की जिम्मेदारियों में किया गया बदलाव.

up yogi government transferred 2 office education department.
यूपी में शिक्षा विभाग के 2 बड़े पदों पर बदलाव. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 2, 2026 at 10:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लगातार तबादलों का दौर जारी है. आईएएस, पीसीएस के साथ ही कई महकमों में भी तेजी से तबादले किए जा रहे हैं. इसी के साथ ही अब शिक्षा विभाग में दो बड़े अफसरों के तबादले किए गए हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान में प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत प्रताप सिंह बघेल को प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), प्रयागराज/लखनऊ का दायित्व सौंपा गया है. वहीं प्रभारी निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

शिक्षा विभाग में हुए इस महत्वपूर्ण बदलाव को योगी सरकार का अहम कदम माना जा रहा है. प्रताप सिंह बघेल और अनिल भूषण चतुर्वेदी दोनों ही शिक्षा प्रशासन का व्यापक अनुभव रखते हैं. ऐसे में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रभावी समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है.

up yogi government transferred 2 office education department
आदेश की प्रति. (yogi goernment order copy.)

शासन का विश्वास है कि अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने से शिक्षा विभाग की कार्यक्षमता और जवाबदेही दोनों को नई मजबूती मिलेगी. बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार शिक्षा विभाग में कई बड़े पदों में बदलाव कर चुकी है.


ये भी पढ़ेंः यूपी के 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 10% फ्यूल सरचार्ज की वसूली पर नियामक आयोग ने लगाई रोक

ये भी पढ़ेंः 4 साल में 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, 60000 करोड़ का आर्थिक विकास