ETV Bharat / state

UP WEATHER UPDATE: होली आते ही मौसम के चढ़े तेवर, वाराणसी सबसे गर्म, जानिए आज के मौसम का हाल

मौसम विज्ञानियों ने फिर जारी किया अलर्ट, मार्च में अब तेजी से बढ़ेगा अधिकतम तापमान.

up weather update lucknow kanpur agra prayagraj bareilly meerut today mausam 1 march 2026.
यूपी आज का मौसम. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 9:54 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊः पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विज्ञानियों की मानें तो होली से पहले तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा. यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है.

मौसम विभाग ने क्या कहा: मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश 1-2 जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. मार्च की शुरुआत में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलेगी. इससे अधिकतम-न्यूनतम तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी. अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. इस माह में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा.

up weather update lucknow kanpur agra prayagraj bareilly meerut today mausam 1 march 2026.
यूपी आज का मौसम. (imd)

लखनऊ के मौसम पर एक नजर: लखनऊ में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है. शनिवार को तेज धूप खिलने के साथ ही दिन में कई बार बादलों की आवाजाही भी रही. वहीं, 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं भी चली. अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रमुख जिलों में आज अधिकतम तापमान की संभावना

लखनऊ 32 डिग्री से.
आगरा 33 डिग्री से.
मेरठ 31 डिग्री से.
बरेली 31 डिग्री से.
कानपुर 36 डिग्री से.
प्रयागराज 32 डिग्री से.

वाराणसी बीते 24 घंटे में सबसे गर्म: वाराणसी सबसे गर्म शनिवार को उत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला सबसे अधिक गर्म रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.



मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि मार्च के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. पूर्वांचल समेत प्रदेश के तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना है. मार्च के प्रथम सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश में 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

ये भी पढ़ेंः उज्ज्वला लाभार्थियों की 'Happy Holi': CM योगी ने दी बड़ी सौगात,1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को Free सिलेंडर