ETV Bharat / state

UP Weather: होली से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, कई जिलों में पारा चढ़ा, सुलतानपुर सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में हो सकता है इजाफा.

up weather today weather sultanpur lucknow update forecast
आई गर्मी. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 10:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊः होली से पहले यूपी में तपिश बढ़ गई है. अधिकतम पारा चार डिग्री सेल्सियस तक चढ़ चुका है. आसमान साफ होने और तेज धूप की वजह से गर्मी में इजाफा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है. 20 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल रही है.

लखनऊ के मौसम पर एक नजर: राजधानी लखनऊ में भी लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन के समय 15 से लेकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चली. आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि रही. शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

up weather today weather sultanpur lucknow update forecast
मौसम विभाग का पूर्वानुमान. (imd)

सुल्तानपुर सबसे ज्यादा गर्म: मौसम विभाग की मानें तो रविवार को उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला सबसे गर्म रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच जिले में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 4 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा जो हिमालय को प्रभावित करेगा. इसका खास असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना नहीं है. इसकी वजह से अधिकतम न्यूनतम तापमान में अभी और वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ेंः यूपी के बहराइच में घर के ही लाल ने बिछा दी लाशें, जानें खूनी वारदात की दिल दहला देने वाली वज़ह