ETV Bharat / state

सर्दी का सितम; यूपी के कई जिलों का तापमान गिरा, 15 जनवरी तक रहेगी गलन भरी ठंडी

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में हल्की धूप निकलेगी. सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे फॉग और धुंध का असर रहेगा.

यूपी में गलन वाली ठंड बढ़ी.
यूपी में गलन वाली ठंड बढ़ी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 7:24 AM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 7:43 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ/मेरठ/वाराणसी/आगरा/कानपुर: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है. ठंड के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के तराई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है. कई जिलों में तापमान 4 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी और गलन बढ़ेगी.

वाराणसी में ठंड का असर.
वाराणसी में ठंड का असर बरकरार. (Photo Credit : ETV Bharat)

बता दें, बीते दिनों में इटावा जैसे जिलों में तापमान 3°C के करीब (2.6°C तक) पहुंचा गया था. बाराबंकी का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा जिला बन गया था. गोरखपुर, कानपुर नगर, आजमगढ़ और लखनऊ में भी पारा 4°C से 9°C के बीच रहा. जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इन जिलों में आने वाले समय में ठंड और गलन बढ़ सकती है.

मेरठ में ठंड का अलर्ट.
मेरठ में ठंड का अलर्ट. (Photo Credit : ETV Bharat)


मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक कई जिलों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है. पिछले तीन-चार दिन में कानपुर, बाराबंकी, आजमगढ़ और लखनऊ जिले का तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ. जिनमें कानपुर 3°C, बाराबंकी 3.2°C, और हरदोई 3.4°C प्रमुख रहे. इटावा 3.8°C, गोरखपुर 5°C, लखनऊ, वाराणसी का तापमान 3°C और बहराइच 3°C जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा. जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई. जिसकी वजह से इन जिलों में सर्दी के साथ गलन भी है.

15 जनवरी तक रहेगा ऐसा ही मौसम : मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार 15 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. दोपहर के समय हल्की धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम तापमान में गिरावट से फॉग और धुंध रहेगा. सर्दी के सितम से पूर्वी यूपी में प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बांदा प्रभावित हैं. पश्चिमी यूपी में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में भी यही स्थिति है.

मेरठ; ठिठुरन बढ़ी, पारा लुढ़का, AQI की हालत पतली

पश्चिम यूपी के शहर मेरठ में सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर के प्रकोप के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. इन दिनों चांदनी रात है, लेकिन कोहरे और धुंध की वजह से चांद का दीदार नहीं हो पा रहा है. शाम होते ही शहर कोहरे की चादर से ढक जाता है. घने कोहरे का असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है. दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ आगरा हाईवे समेत तमाम मार्गों पर वाहनो रफ्तार नहीं भर पा रहे हैं. बुधवार सुबह मेरठ का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग की तरफ से अगले कई दिनों तक गलनभरी ठंड बढ़ने के संकेत दिए गए हैं. बीते दिनों में अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और AQI 253 रहा.

वाराणसी : तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, स्कूल 9 जनवरी तक बंद

वाराणसी में कई दिनों बाद मंगलवार को धूल निकली, लेकिन तेज हवाओं से सुबह-शाम गलनभरी सर्दी का असर बरकरार रहा. दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और रात में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से भी काफी कम है. इसके चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने स्कूलों को 9 जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव को कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है. हालांकि कोहरे को लेकर 8 जनवरी तक अलर्ट जारी है. बुधवार को बनारस व पूर्वांचल के कई हिस्सों में जबरदस्त कोहरा पड़ने का अनुमान है. 8 जनवरी के बाद ठंड धीरे-धीरे कम हो सकती है. साथ ही बारिश के आसार भी कम हो रहे हैं. ऐसे में मौसम खुलेगा और धूप भी निकलेगी.

आगरा : कोहरे और सर्दी से 12 जनवरी तक राहत नहीं

ताजनगरी में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जिससे दिनभर कड़ाके की ठंड रही. आसमान में सुबह देर तक घना कोहरा रहा. हालांकि शाम होते ही शहर पर कोहरे की चादर तन गई. वहीं बुधवार सुबह कोहरा रहा, लेकिन बादलों की वजह से ठंड और गलन से ठिठुरन भरी सर्दी रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 12 जनवरी तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

कानपुर : बर्फ़ीली हवाओं से ठिठुरे शहरी, धूप रही बेअसर

कानपुर में बीते दो दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है. मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बर्फ़ीली हवाओं से गलन रही. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय का कहना है कि बुधवार से सर्दी में मामूली कम हो सकती है, लेकिन गलन बरकरार रहेगी. पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हो रहा है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. फिलहाल आगामी 10 दिनों तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें : यूपी ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर; शहरों में बढ़ा पॉल्यूशन, मेरठ में सबसे ज्यादा गलन, तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें : यूपी के 62 जिलों में घना कोहरा, 22 में 'कोल्ड डे' का अलर्ट; 7 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Last Updated : January 7, 2026 at 7:43 AM IST