ETV Bharat / state

शिमला-कुल्लू जैसी यूपी की सर्दी, सबसे ठंडा मेरठ, गोरखपुर-इटावा में बढ़ी गलन

यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मौसम वैज्ञानिकों ने फिर जारी किया अलर्ट.

up weather meerut gorakhpur etawah kanpur agra lucknow ghaziabad noida imd cold fog weather alert 10 january 2026
यूपी का आज का मौसम. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 9:31 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ/आगरा/वाराणसी/मेरठ: यूपी में सर्दी का सितम तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी रही. मेरठ में आज सुबह पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों का तापमान काफी कम है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस बार अच्छी बारिश हुई है. सही समय पर गर्मी और बरसात हुई है. इसके साथ ही सर्दी ने भी अपनी निर्धारित अवधि में यूपी में एंट्री की है. उन्होंने कहा कि साल 2025 में गर्मी, बरसात और सर्दी अपने निर्धारित क्रम में रहे हैं. फिलहाल अभी मौसम ऐसा ही रहेगा. शनिवार को मेरठ में यूपी का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

आज न्यूनतम तापमान वाले 8 टॉप जिले

जिलेन्यूनतम तापमान (डिग्री से. में)
मेरठ
6°C
गोरखपुर 9°C
इटावा 10°C
कानपुर 10°C
आगरा 10°C
लखनऊ 11°C
गाजियाबाद 11°C
नोएडा 13°C

(नोटः 10 जनवरी को सुबह 8-9 बजे का तापमान)


इन जिलों में आज अधिकतम तापमान की संभावनाः मौसम वैज्ञानिक की मानें तो मेरठ में आज दोपहर तक अधिकतम तापमान 14°C, गोरखपुर में 15°C, इटावा में 20°C, कानपुर में 22°C, आगरा में 23°C, लखनऊ में 24°C, गाजियाबाद में 22°C और
नोएडा में 21°C के आसपास रहने की संभावना है.

up weather meerut gorakhpur etawah kanpur agra lucknow ghaziabad noida imd cold fog weather alert 10 january 2026
मेरठ के हाईवे पर घने कोहरे में वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा. (etv bharat)


आगरा में गलन ने सताया: ताजनगरी में फिलहाल सर्दी, गलन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा और आसपास के जिलों में 15 जनवरी तक सर्दी इसी तरह सताएगी. 12 जनवरी तक भीषण गलन रहेगी. 13 जनवरी से दोबारा कोहरा परेशान करेगा. मकर संक्रांति के बाद ही सर्दी से राहत मिलने की संभावना है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो गुरुवार को 14.1 डिग्री से करीब 5 डिग्री अधिक रहा. आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 97 दर्ज की गई. शनिवार सुबह कोहरे रहा.

up weather meerut gorakhpur etawah kanpur agra lucknow ghaziabad noida imd cold fog weather alert 10 january 2026
लखनऊ में भी सुबह सर्द रही. (etv bharat)
वाराणसी में चली तेज हवाएं: वाराणसी में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. धूप निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई. वहीं ठंड को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाते हुए 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने की आदेश जारी किये हैं. मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक ठंड और गलन की स्थिति अभी 2 दिन राहत देगी, शुक्रवार से मौसम ने कुछ राहत दी है और शनिवार, रविवार भी स्थितियां सामान्य हो सकती हैं. 14- 15 जनवरी के बाद से ठंड धीरे-धीरे कम होना शुरू होगी. शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो गुरुवार की अपेक्षा राहत देने वाला रहा.
up weather meerut gorakhpur etawah kanpur agra lucknow ghaziabad noida imd cold fog weather alert 10 january 2026
मेरठ में कोहरे की घनी चादर छाई रही. (etv bharat)

सबसे सर्द मेरठ में कोहरे की घनी चादर: यूपी में शुक्रवार को सबसे ठंडा मेरठ रहा. यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय भी कोहरे की चादर होने से विजीबिलिटी घटी रही. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ेंः यूपी के इकलौते कैंसर संस्थान का कायाकल्प: क्या बदल रहा है और मरीजों को क्या होगा लाभ?

ये भी पढ़ेंः इनोवेशन ; इतिहास को याद करने की टेंशन खत्म, मेरठ के शिक्षक ने निकाला अनोखा तरीका