ETV Bharat / state

UP WEATHER; आगरा में पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस, मथुरा-झांसी और बांदा भी गर्म, जानिए आज के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी, हीट वेव भी चलने लगी.

Photo Credit; ETV Bharat
उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत: अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 9, 2026 at 10:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी संभागों में मौसम ड्राई बना हुआ है. आसमान साफ है तेज धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से उत्तर प्रदेश के सभी संभागों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर चेतावनी दी है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी और हीट वेव कंडीशन वाले दिनों में वृद्धि होगी.

Photo Credit; ETV Bharat
इन जिलों में भी गर्मी. (Photo Credit; ETV Bharat)

यूपी का सबसे गर्म शहर रहा आगरा: रविवार को यूपी का आगरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

Photo Credit; IMD
Photo Credit; IMD (Photo Credit; IMD)

ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम: वहीं रविवार को लखनऊ में आसमान साफ रहा. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि समान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Photo Credit; IMD
Photo Credit; IMD (Photo Credit; IMD)

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि यूपी में, आने वाले 7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है, अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: यूपी में झांसी-लखनऊ में गर्मी का धुरंधर एक्शन, पारा 36 डिग्री से. तक उछला, जानिए मौसम का हाल