UP TGT Exam; मेरठ में 37 केद्रों पर होगी परीक्षा, कब तक एंट्री, क्या लाना अनिवार्य, जानें नियम
मेरठ जिले में कुल 54910 अभ्यर्थी TGT परीक्षा को देने के लिए पंजीकृत हैं. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : June 2, 2026 at 6:08 PM IST
मेरठ : 3 और 4 जून को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा) का आयोजन होने जा रहा है. परीक्षा के लिए मेरठ जिले में 37 केंद्र बनाए गए हैं. अगले दो दिन तक अलग-अलग पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
मेरठ जिले में कुल 54910 अभ्यर्थी TGT परीक्षा को देने के लिए पंजीकृत हैं. तीन जून को लगभग 28 हजार 147 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि अगले दिन यानी गुरुवार चार जून को 26 हजार 763 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं.
डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया, परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की जा चुकी है, परीक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है. दोनों दिन अलग-अलग पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटस की तैनाती कर दी गई है.
डीएम ने बताया कि पहली पाली के लिए सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर व द्वितीय पाली में दोपहर बाद 12 बजकर 15 मिनट पर परीक्षार्थियों का केंद्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा. प्रथम पाली में सुबह 8.45 बजे व द्वितीय पाली में 1.45 बजे प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा.
वहीं आयोग की बेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकते हैं. एक फोटोयुक्त आईडी प्रूफ, आधारकार्ड की मूल प्रति भी आवेदकों को साथ लाना होगा. डीएम ने बताया, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता है तो उन्हें श्रुतलेखक की सुविधा उनके मांगे जाने पर उपलब्ध कराई जाएगी. ऐसे अभ्यर्थी को 20 मिनट प्रति घंटा के अनुसार अतिरिक्त समय मांगे जाने पर उन्हें समय दिया जाएगा, लेकिन ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ सक्षम अधिकारी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र, परिचयपत्र, दो फोटो एवं आईडी साथ लाना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में यूरिया की कालाबाजारी पकड़ी, तीन ट्रक से 454 बोरे जब्त, आठ गिरफ्तार

