UP WEATHER: अप्रैल जैसी गर्मी, मई जैसे तेवर, फरवरी में मौसम को हुआ क्या?
यूपी में बीते 34 घंटे में बांदा सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 10:52 AM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है. जिसकी वजह से दिन के समय तेज धूप खिल रही है. अधिकतम तापमान में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है. बांदा जिले में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. इसके अलावा लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. जो कि समान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है.
इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है. जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है. सुबह और रात के समय उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. जिससे रात के समय हल्की ठंडक बरकरार है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा, अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और विधि हो सकती है.
ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में सुबह से ही आसमान साफ रहा, दिन में तेज धूप खिली अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह लखनऊ में 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. सुबह से ही आसमान साफ है 8 बजे तक तेज धूप खिल गई.
बांदा में पड़ रही सबसे गर्मी: गुरुवार को उत्तर प्रदेश का बंदा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.
यह भी पढ़ें: UP WEATHER; फाल्गुन में ही गर्मी की एंट्री, चैत्र में क्या होगा?, जानिए मौसम का हाल

