ETV Bharat / state

समीर की तूफानी पारी से कानपुर सुपर स्टार्स की जीत; प्रशांतवीर की कप्तानी पारी पर फिरा पानी

बारिश की वजह से 12-12 ओवरों का हुआ मैच. नोएडा सुपर किंग्स टीम ने 6 विकेट पर 128 रन बनाए थे.

समीर की तूफानी पारी से कानपुर सुपर स्टार्स की जीत.
समीर की तूफानी पारी से कानपुर सुपर स्टार्स की जीत. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 2:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए यूपी टी 20 लीग के दौरान नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच मैच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा के बल्लेबाजों ने 6 विकेट पर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया. बारिश की वजह से यह मैच 12-12 ओवरों का रखा गया था. दूसरी पारी में समीर की तूफानी पारी के दम पर कानपुर ने जीत दर्ज की.

नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान प्रशांतवीर ने 27 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान प्रशांतवीर ने तीन चौके व पांच छक्के लगाए. इसी तरह बल्लेबाज माधव कौशिक ने उनका साथ दिया और 31 रनों की पारी खेली. कानपुर की ओर से गेंदबाज यशोवर्धन सिंह ने तीन ओवरों में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

विकेट की खुशी मनाते खिलाड़ी.
विकेट की खुशी मनाते खिलाड़ी. (Photo Credit: ETV Bharat)

जवाब में खेलने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स टीम की शुरुआत जरूर खराब रही. मगर उसके बाद आतिशी बल्लेबाज समीर रिजवी ने 39 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेलते हुए 10.4 ओवर्स में ही कानपुर सुपर स्टार्स को जीत दिला दी. कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से अभिषेक पांडेय ने 17 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्कों की बदौलत नाबाद रहते हुए 31 रनों की पारी खेली.

वहीं, मैच के अंत में समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यूपी टी 20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने कहा कि शनिवार को दोपहर में हुए लखनऊ फॉल्कंस व मेरठ मेवरिक्स के मैच को बारिश के चलते रद्द किया गया था. इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया. वहीं, बाद में कानपुर सुपर स्टार्स व नोएडा किंग्स के बीच 12-12 ओवर्स का मैच कराया गया.

रविवार को दो मैच: शनिवार को बारिश के चलते भले ही मैचों में बाधा रही हो, पर रविवार सुबह से तेज धूप निकली. आयोजकों का कहना है कि जिस तरह का मौसम है, उसे देखते हुए साफ है कि आसानी से दोनों मैच समय से हो जाएंगे. रविवार को पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा।.

यह भी पढ़ें: UP कैडर की सीनियर IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, मिर्जापुर में पानी लाने वाली अफसर ने क्यों छोड़ा पद? जानिए वजह