ETV Bharat / state

यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025: बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की सूची, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए 61 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया है.

Photo Credit: ETV Bharat
शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान: 75 जिलों से चुने गए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 शिक्षक. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 6:19 PM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 6:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 75 जिलों से 61 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए किया है. इन शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार राशि, अवार्ड और सम्मान प्रदान किया जाएगा. शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित कर चयनित शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है. राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित इन शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं.

विद्यालय सुधार और नवाचार बना चयन का आधार: शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार, विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया है. इसी आधार पर इन्हें राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया है. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर वर्ष प्रदेशभर के शिक्षकों से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे जाते हैं. इस बार भी प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

राज्य स्तरीय समिति ने किया आवेदनों का मूल्यांकन: चयन प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों के शैक्षिक कार्य, विद्यालय में उनके योगदान, नवाचार और छात्र-छात्राओं के लिए किए गए बेहतर कार्यों समेत विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया. इसके लिए विभाग की ओर से राज्य स्तरीय चयन समिति गठित की गई थी. समिति ने प्राप्त आवेदनों और शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा करने के बाद 61 शिक्षकों के नामों का चयन किया. इसके बाद शासन स्तर से इन शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाने को मंजूरी दी गई है.


क्रम-जिला- चयनित शिक्षक
1- आगरा, संगीता शर्मा
2- अलीगढ़, अमर सिंह
3- अम्बेडकर नगर, राम मिलन गुप्ता
4- अमरोहा, गीता वर्मा
5- अयोध्या, पंकज कुमार द्विवेदी
6- आजमगढ़, प्रदीप कुमार सिंह
7- बहराइच, प्रीति मिश्रा
8- बलिया, अजीत कुमार श्रीवास्तव
9- बलरामपुर,सलमा खान
10- बाराबंकी, राहुल कुमार शुक्ल
11- भदोही, उर्मिला देवी
12- बिजनौर, रचना कपूर
13- बदायूं, किरण देवी
14- बुलन्दशहर, जूली मलिक
15- चंदौली, उषा सिंह
16- चित्रकूट, हरीशंकर त्रिपाठी
17- एटा, ओमवीर सिंह
18- इटावा, धर्मेन्द्र सिंह
19- फर्रुखाबाद, गीता वर्मा
20- फतेहपुर, आनंद कुमार मिश्र
21- गाजियाबाद,अर्चना पांडेय
22- गाजीपुर, ज्योत्सना गोस्वामी
23- गाजीपुर, संतोष कुशवाहा
24- गोंडा, सुनीति मित्र पांडेय
25- गोरखपुर, नवीन कुमार त्रिपाठी
26- हमीरपुर, नीतिराज सिंह
27- हापुड़, शुचि त्यागी
28- हरदोई, विजय आदर्शी
29- हाथरस, पल्लवी चतुर्वेदी
30- जौनपुर, संजय कुमार मिश्र
31- झांसी, प्रीति श्रीवास्तव
32- कन्नौज, सुमन लता यादव
33- कानपुर देहात, विनती कुमार सिंह
34- कानपुर नगर, डॉ. कान्तावती शर्मा
35- कासगंज, धनंजय प्रताप सिंह
36- कौशाम्बी, कुसुम कुशवाहा
37- लखीमपुर खीरी, प्रमोद कुमार
38- खीरी, प्रीति गुप्ता
39- ललितपुर, प्रीति गुप्ता
40- महाराजगंज, राजेश कुमार उपाध्याय
41- महोबा, ओमप्रकाश तिवारी
42- मैनपुरी, सीमा कुमारी
43- मऊ, अनिल कुमार मौर्य
44- मेरठ, प्रतिभा रानी भारती
45- मिर्जापुर, दयानन्द मिश्र
46- मुरादाबाद, सुनीता रानी
47- पीलीभीत, सय्यदा
48- मुजफ्फरनगर, आरती शर्मा
49- प्रतापगढ़, डॉ. देवेंद्र सिंह
50- प्रयागराज, राम लखन मौर्य
51- रामपुर, शैलेन्द्रनीशा द्विवेदी
52- संभल, फुलजीत कौर
53- शाहजहांपुर, अरुण कुमार गुप्ता
54- शामली, दिनकर चौहान
55- श्रावस्ती, सुभी अमिता टंडन
56- सिद्धार्थनगर, महेश कुमार
57- सीतापुर, अतुल शर्मा
58- सोनभद्र, मीरा सिंह
59- सुल्तानपुर, सत्येंद्र कुमार सिंह
60- उन्नाव, प्रीति भारती
61- वाराणसी, नीलम राय

शिक्षक दिवस पर सम्मानित करेगी राज्य सरकार: चयनित 61 शिक्षकों को राज्य सरकार पुरस्कार राशि के साथ अवार्ड और सम्मान प्रदान करेगी. शिक्षक दिवस के अवसर पर होने वाले विशेष समारोह में इन सभी शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें- कजरी-तीज विशेष: कहां से शुरू हुई कजरी; क्या है कचौड़ी गली की धनिया और नाहर की कहानी

Last Updated : August 31, 2026 at 6:29 PM IST