UP के इन जिलों में आज School Holiday, जानिए कितनी क्लास तक के स्कूल रहेंगे बंद
स्कूलों में Rainy Day Holiday, बीएसए ने देर रात जारी किया आदेश.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 2, 2026 at 8:01 AM IST
|Updated : September 2, 2026 at 10:47 AM IST
मिर्जापुर/अमेठी/फर्रुखाबाद/प्रयागराज/कौशांबी: यूपी में भारी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम यूपी के दो जिलों में अवकाश घोषित किए गए हैं. चलिए आगे जानते हैं उन जिलों के बारे में.
मिर्जापुर और प्रयागराज में आज स्कूलों की छुट्टी
मिर्जापुर में भारी बारिश के अलर्ट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने जगह-जगह जलजमाव भी कर दिया है.ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है. इसी देखते हुए मिर्जापुर जिला अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. प्रयागराज में भी आज प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. वहीं, रायबरेली में भी आठवीं तक के स्कूल आज बंद करने का आदेश जारी हुआ है.

अमेठी में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद
अमेठी में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. आज जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने यह आदेश जारी किया है.
जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर अत्यधिक वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद अमेठी में आज सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. बीएसए संजय तिवारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण अधीन संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में आज दिनांक अवकाश रहेगा.
फर्रुखाबाद में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल दो दिन बंद, कौशांबी में भी छुट्टी
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद द्वारा एक पत्र जारी किया गया है उसके मुताबिक फर्रुखाबाद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र,परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड के संचालित सभी नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बुधवार और गुरुवार को बंद रहेंगे. जिला अधिकारी के अनुमोदन पर दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है. वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि नर्सरी से आठवीं तक सभी विद्यालय दो दिन का अवकाश रहेगा. वहीं, कौशांबी में भी कक्षा आठ तक के स्कूलों में आज अवकाश रहेगा.

