ETV Bharat / state

UP RAIN ALERT; 60 जिलों में ओले-आंधी-तूफान का खतरा, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज का मौसम

बारिश का अलर्ट कल तक रहेगा असरदार, प्रदेश में उरई सबसे अधिक रहा गर्म, मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी.

Photo Credit; ETV Bharat
गर्मी से झुलसे यूपी को बारिश ने दी राहत, तापमान में आई गिरावट (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 30, 2026 at 10:27 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: यूपी में शनिवार को गरज चमक के साथ तेज बारिश-ओले का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दो दिनों से मौसम के अचानक बदलने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बता दें, पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी चली. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओले भी गिरे.

प्रदेश के दोनों संभागों में हुई हल्की बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई. जिससे प्रदेश में चल रही हीट वेव कंडीशन से लोगों को राहत मिली है. बांदा में अधिकतम तापमान 47 की जगह 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

Photo Credit; ETV Bharat
बारिश की संभावना इन जिलों में (Photo Credit; ETV Bharat)

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभागों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने बारिश होने, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. 15 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का भी अलर्ट है.

भारी बारिश की संभावना इन जिलों में: बांदा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

Photo Credit; ETV Bharat
यूपी मौसम न्यूज (Photo Credit; ETV Bharat)

बादल गरजने/बिजली और झोंकेदार हवा की संभावना इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

Photo Credit; IMD
यूपी मौसम न्यूज (Photo Credit; IMD)

ऐसा रहेगा लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

वहीं शुक्रवार को लगभग 40 मिनट तेज बारिश हुई, जिससे सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा. सुबह तेज रफ्तार ठंडी हवाएं चलती रही, वहीं दिन होते ही आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकली लेकिन सुबह के समय तेज रफ्तार हवा चलने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

Photo Credit; IMD
यूपी मौसम न्यूज (Photo Credit; IMD)

उरई सबसे गर्म जिला: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का उरई जिला सबसे गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी जिले में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ की बंगाल की खाड़ी से आ रही निम्न क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप प्रदेश में 100 किमी/घंटे के झोंकों के साथ 80-90 किमी/घंटा की गति से आंधी-तूफान के साथ जारी बारिश का दौर उत्तरोत्तर कमी के साथ मई के अंत तक जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में आई उल्लेखनीय गिरावट के कारण प्रदेश से लू का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त हो जाने के उपरान्त मौसम में सुधार होने पर 1 जून से तापमान में पुनः 5-7°C कि सम्भावित वृद्धि के बावजूद जून के प्रथम सप्ताह के दौरान प्रदेश में लू चलने की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें: यूपी के मानसून मंदिर ने कर दी बारिश की भविष्यवाणी, आस्था के मौसम विज्ञान केंद्र का सिगनल क्या है?, जानिए