जमकर मनाइए त्योहार, रेलवे है तैयार: आपकी वापसी के लिए चलेंगी Special Trains, अब दिल्ली मुश्किल नहीं !
रेलवे छह मार्च से शुरू करेगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन, आसानी से मिल सकेगी सीटें.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 27, 2026 at 7:51 AM IST
|Updated : February 27, 2026 at 12:51 PM IST
वाराणसी: होली के बाद कार्यस्थल के लिए वापसी बड़ी चुनौती रहती है. खासकर बिहार और बनारस से दिल्ली के लिए लौटना काफी परेशानी वाला साबित होता है. रेलवे ने इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया है. दरअसल होली के बाद रेलवे दिल्ली लौटने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. चलिए जानते हैं इस बारे में.
कहां से कब चलेगी स्पेशल ट्रेनें: रेलवे के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया कप्तानगंज होली विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है. जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट से छह मार्च से 15 मार्च, तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से चलेगी.वहीं 08 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को संचालित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, जनरल सेकेंड क्लास के 02, स्लीपर क्लास के 04 तथा थर्ड इकोनॉमी क्लास के 14 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे.
दिल्ली से बिहार चलेगी ये स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 06 से 15 मार्च, तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ तथा तीसरे दिन गाजियाबाद से होते हुए आनन्द विहार टर्मिनल 01.05 बजे पहुंचेगी.
8 मार्च से दिल्ली से होगी रवाना: वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05580 आनन्द विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली विशेष गाड़ी 08 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 06.05 बजे, हापुड़ से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, बरेली से 10.40 बजे, शाहजहाँपुर से 11.52 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज होते हुए पूर्णिया कोर्ट 13.45 बजे पहुंचेगी.
ये भी पढ़ेंः पढ़ाई और करियर का दबाव बना रहा उग्र, एक्सपर्ट से जानें बच्चों में कैसे पहचानें बागी होने के लक्षण?

