ETV Bharat / state

फर्जी फर्म्स बनाकर GST चोरी का खुलासा; सीतापुर और आगरा पुलिस ने की गिरफ्तारियां

सीतापुर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी करोड़ों रुपए की GST चोरी से जुड़े हैं. ऐसा ही आगरा में भी क्रैक हुआ.

सीतापुर और आगरा पुलिस ने की गिरफ्तारियां.
सीतापुर और आगरा पुलिस ने की गिरफ्तारियां. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 8:53 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ/आगरा: पुलिस ने फर्जी फर्म्स बनाकर करोड़ों रुपए की GST चोरी करने वाले वाले गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने सीतापुर से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं आगरा पुलिस और STF ने तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा है. यह भी GST चोरी के फ्रॉड से जुड़े हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को फर्जी फर्म बनाकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में करोड़ों रुपए की GST चोरी कर सरकार को चूना लगाने वाले चार अंतरराज्यीय अभियुक्तों को सीतापुर जिले से गिरफ्तार किया है.

इनके पास से पुलिस ने 02 लाख 30 हजार रुपए नगद, 08 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 06 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 1 चेक बुक, 3 पासबुक, 4 डायरी के पन्ने, दो अंगूठी पीली धातु सफेद नग जड़ा हुआ, और एक पीली धातु की चेन बरामद की है.

DGP ऑफिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति.
DGP ऑफिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति. (Photo Credit: ETV Bharat)

DGP ऑफिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर उनके दस्तावेज लेते थे. उन्हीं के नाम पर कई फर्जी/बोगस फर्म बनाकर GST चोरी करते हुए सरकार को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचा रहे थे.

अभियुक्तों से पूछताछ में लगभग 1200 से अधिक फर्जी/बोगस फर्म की जानकारी हुई है. इनके माध्यम से इनके द्वारा लगातार GST चोरी की जा रही थी. अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग आपस में मिलकर फर्जी फर्म बनाकर GST कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाकर फर्जी फर्मों के माध्यम से सेल परचेज दिखाकर धन अर्जित करते हैं. इस काम में जो हम लोगों के पास से लैपटॉप और फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम का इस्तेमाल करते थे.

इसी काम से पैसा कमाकर अपना जीवन यापन करते हैं. अर्जित धन से ही जो आप लोगों द्वारा गाड़ी और कीमती अंगूठी, चेन, मोबाइल फोन बरामद किया गया है, खरीदे हैं. इसके अलावा जो नगद रुपए बरामद हुए हैं, वह भी हम लोगों द्वारा इसी काम से अर्जित किए गए हैं.

सीतापुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि सीतापुर में पूजा सिंह के नाम से फर्जी फर्म पीएस ट्रेडर्स बनाकर GST रजिस्ट्रेशन कराकर बिलों के आधार पर काफी मात्रा में धन अर्जित किया गया. हम लोगों द्वारा आपस में इस पैसे का बंटवारा किया जाता है. इस काम को सोना उर्फ आशीष की देखरेख में अंजाम दिया जाता है.

आगरा में हुई गिरफ्तारी.
आगरा में हुई गिरफ्तारी. (Photo Credit: ETV Bharat)

आगरा में भी 3 गिरफ्तार: आगरा पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय GST फर्म बनाकर करीब 6 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मामले में तीन शातिर गिरफ्तार किए हैं. इनसे तीन मोबाइल फोन और एक पेन कार्ड बरामद हुआ है. इसके साथ ही दूसरे एक करोड़ रुपए के मामले में एक आरोपी को दबोचा है.

दरअसल, राज्य कर अधिकारी खंड-07 विकास कुमार कौशिक जयपुर हाउस की ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें कुमार ट्रेडर्स के खिलाफ ITC चोरी का आरोप था. इस पर लोहामंडी थाना पुलिस, साइबर थाना पुलिस और सर्विलांस के साथ ही काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने छानबीन की. जिसमें ITC की चोरी को लेकर कई सबूत मिले.

जांच और सबूतों से उजागर हुआ कि गोविंद गोयल, तुषार सारस्वत और कपिल शर्मा इसमें शामिल हैं. इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है.

ACP लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्त ने ITC चोरी के बारे में कई अहम सुराग दिए हैं. इनके आधार पर छानबीन की जा रही है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों ने अंशु उर्फ अक्षय, रिषभ उर्फ लाल यादव, लक्की, शिवम उर्फ चच्चा और यूनिस के बारे में बताया.

जिसमें सभी ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर GST फर्म रजिस्टर कराई. इसके जरिए सरकार से करीब 6 करोड़ रुपए की ITC की चोरी की है. आरोपियों से पूछताछ और उनके पास मिले सबूतों में करीब 8 फर्मों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े साक्ष्य मिले हैं.

लोहामंडी थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि राज्य कर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था. इसकी छानबीन के बाद एक करोड़ रुपए की ITC चोरी में रवि सिंह पुत्र प्रेम चंद सिंह निवासी कोतवाली, बुलंदशहर को दबोचा गया है.

इसके साथ ही मयूर नागपाल, विनीत, राजकुमार झा, प्रकाश झा, आसिफ और दो अन्य महिलाएं हैं. इनकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: आज काशी बनाएगी बड़ा रिकॉर्ड; 1 घंटे में रोपे जाएंगे 3.16 लाख पौधे, CM रहेंगे मौजूद