ETV Bharat / state

होली पर यूपी का पारा हाई, झांसी में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जानिए आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं.

Photo Credit; ETV Bharat
उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 10:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज जरा गर्म है. मार्च के शुरूआती हफ्ते में कहां ठंडक पड़ती थी लेकिन इस बार गर्मी ने फरवरी के लास्ट मंथ तक ही दस्तक दे दी. बता दें, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई बना हुआ है. ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है, तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. वहीं, ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 48 घंटे बाद तेज रफ्तार हवाओं का असर कम होगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. जिससे गर्मी में और अधिक इजाफा होगा.

ऐसा रहेगा लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी, अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ में सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चली. सुबह से ही आसमान साफ रहा, तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि समान से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

झांसी में पड़ रही सबसे गर्मी: सोमवार को यूपी का झांसी सबसे गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या जिले में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेंगे, तेज धूप खिलेगी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

मेरठ में दिन में बढ़ा पारा: मेरठ में रात में पारा 15 डिग्री तक रहा, वहीं आज के अधिकतम तापमान की बात करें तो 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर पी.के शाही ने बताया कि इस सप्ताह से पारा 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: UP Weather: होली से पहले गर्मी ने दिखाए तेवर, कई जिलों में पारा चढ़ा, सुलतानपुर सबसे ज्यादा गर्म