ETV Bharat / state

UP PET 2026: आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

अभ्यर्थी अब 7 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर फीस जमा कर सकते हैं. पहले इसकी समय-सीमा 1 सितंबर तक ही थी.

आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी.
आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 7:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है. आयोग ने रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जिससे तकनीकी दिक्कतों या किसी अन्य वजह से फॉर्म न भर पाने वाले युवाओं को अब कुछ दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है.

अभ्यर्थी अब 7 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर फीस जमा कर सकते हैं. पहले इसकी समय-सीमा 1 सितंबर तक ही थी. अगर फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, श्रेणी या शैक्षणिक विवरण में कोई गलती हो गई हो, तो उसे 8 सितंबर 2026 तक सुधारा जा सकता है. फीस समायोजन का काम भी इसी तारीख तक पूरा करना होगा.

आयोग ने साफ किया है कि केवल आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई है. पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस से जुड़े अन्य सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे. तकनीकी समस्याओं को देखते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें.

ऐसे युवा जो उत्तर प्रदेश की ग्रुप सी कैटेगरी की भर्तियों सहित लेखपाल, वीडीओ, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं और अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो उनके पास अब मौका है. यूपी पीईटी के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC PET के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस परीक्षा में जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 185 रुपये है. वहीं, एससी/एसटी के लिए फीस 95 रुपये है.

यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का नाम फाइनल! कल हो सकता है ऐलान, सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपी रिपोर्ट