ETV Bharat / state

मरीजों को राहत ; लखनऊ के लोहिया अस्पताल परिसर में बनेगा 510 बेड का रैन बसेरा

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया भूमि पूजन, डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन.

Photo Credit; ETV Bharat
लखनऊ में 1000 बेड के अस्पताल एवं रैन बसेरा का भूमि पूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 5:22 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 5:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: जिले में रोगियों के लिए सरकार रैन बसेरा खोलने जा रही है. अब मराजों को इससे काफी सहूलियत होगी. डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों और उनके परिजनों को ठहरने के लिए काफी परेशान होना पड़ता था. अब उनके लिए समस्याएं जल्द ही दूर होंगी. आज यानी मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रैन बसेरा का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. साथ ही डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उदघाटन हुआ.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं. रोगियों को उनके घर के निकट इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए नए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं. डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है.

एक ही स्थान पर जांच-इलाज दोनों: ऐसे में रोगियों को उच्च कोटि का इलाज मिल सके, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. अभी तक रेफरल चिकित्सालय के रोगियों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांचों के लिए अन्य परिसर अथवा दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता था. जिससे इलाज में विलम्ब होता था. डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मातृ शिशु चिकित्सालय में बढ़ाया जाएगा, ताकि एक ही स्थान पर रोगियों को इलाज के साथ जांच की सुविधा भी मिल सके.

होंगी ये सुविधाएं: ब्रजेश पाठक ने कहा कि 24.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले PRA भवन का भूमि पूजन राज्यपाल ने किया. लगभग 510 बेड क्षमता वाले इस पीआरए/ रैन बसेरा भवन का निर्माण होगा. इसमें कुल 45 कमरों में 90 बेड की व्यवस्था होगी. साथ ही डॉरमेटरी में 420 बेड की उपलब्धता होगी. रसोई, डायनिंग हॉल, लांड्री, 2 लिफ्ट, भोजन व्यवस्था, लिफ्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया गया है.

महिला-पुरुष हॉस्टल का काम प्रगति पर: डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि शहीद पथ स्थित कैम्पस में 1000 बेड के ब्रॉड स्पेशिलिटी सेवाओं का अस्पताल स्वीकृत हो गया है. यहां 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक हास्पिटल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, साथ ही 888 कमरों का ब्वॉयज तथा गर्ल्स हॉस्टल का कार्य भी प्रगति में है. स्पोर्टस कॉप्लेक्स, नर्सिंग कॉलेज इत्यादि कार्य निर्माणाधीन हैं.

यह भी पढ़ें: नगर निगम की 'कृपा', शासन की 'माया': अब लखनऊ के जियामऊ में सजेगा BJP का नया राजसी ठाठ

Last Updated : February 24, 2026 at 5:48 PM IST