ETV Bharat / state

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं मथुरा, द्वारिकाधीश के करेंगी दर्शन

सुरक्षा के लिए कई इंतजाम, द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले मार्गों का रूट डायवर्ट किया गया.

Photo Credit; ETV Bharat
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची मथुरा. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 9, 2026 at 12:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को सुबह 10 बजे 2 दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं. राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय विज्ञान विश्वविद्यालय अनुसंधान केंद्र के मंगलवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. आज राज्यपाल द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन और वृंदावन राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी. वहीं जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए.

द्वारकाधीश मंदिर में करेंगी दर्शन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय विज्ञान विश्वविद्यालय अनुसंधान केंद्र परिसर में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा. उसके बाद, राज्यपाल का काफिला अतिथि निवास पर पहुंचा. शाम 4 बजे वृंदावन चैतन्य विहार में स्थित महिला आश्रय सदन और बालिका गृह निरीक्षण करेंगी. उसके बाद राज्यपाल मथुरा पुष्टिमार्ग संप्रदाय द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने भी जायेंगी.

मंगलवार को दीक्षांत समारोह: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय विज्ञान अनुसंधान परिसर में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहेंगी. यूनिवर्सिटी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ छात्र-छात्राओं को गोल्ड और मेडल सिल्वर मेडल भी दिए जाएंगे.

जनपद में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं. सोमवार को वृंदावन के राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण और द्वारकाधीश मंदिर जाने वाले मार्गो का रूट डायवर्जन किया गया है, जिन मार्गों से राज्यपाल का काफिला निकलेगा, वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाई गई है.

यह भी पढ़े: मरीजों को राहत ; लखनऊ के लोहिया अस्पताल परिसर में बनेगा 510 बेड का रैन बसेरा

यह भी पढ़े: AKTU में राज्यपाल ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र; कहा- छात्राएं सोच-समझकर करें दोस्ती