ETV Bharat / state

घाटमपुर में 35 मेगावाट सोलर पार्क को रफ्तार, 70 गांव रोशनी से जगमाएंगे

175 करोड़ के निवेश से 65 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट, 2027 तक पूरा होगा काम.

up ghatampur 35 megawatt solar park 70 villages illuminated with light.
घाटमपुर में 35 मेगावाट सोलर पार्क को रफ्तार. (Kanpur DM Media Cell.)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 8:37 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर के तहसील घाटमपुर क्षेत्र के काटर में प्रस्तावित 35 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क को लेकर प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आ गई है. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना से जुड़े कार्यों को तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए. सोलर पार्क के निर्माण को लेकर गांव वालों से सीधा संवाद भी किया. बताया कि यहां की बिजली से 70 गांव पूरी तरह से रोशन होंगे.

175 करोड़ का निवेश: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएम को बताया सोलर पार्क की स्थापना के लिए अति ऊर्जा स्रोत विभाग के नाम कुल 65.315 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है. इसे सोलर पार्क विकास कंपनी को लीज पर दी गई है. यह परियोजना 175 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जा रही है, जिसके लिए इन्वेस्ट यूपी के अंतर्गत एमओयू भी हो चुका है.


1000 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा: मौजूद अफसरों ने डीएम से कहा, इस प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार मिलेगा. संचालन के दौरान 1000 से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे. सोलर पार्क का निर्माण कार्य वर्ष दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा, सोलर पार्क के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कंपनी का चयन कर लिया गया है. मौजूदा समय में जरूरी विभागीय स्वीकृतियां और डिस्कॉम स्तर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी कर निर्माण कार्य बिना देरी के शुरू कराएं.

हर मौसम में मुफीद सड़क बनवाएं: डीएम ने अफसरों से कहा, सोलर पार्क तक पहुंचने के लिए ऐसी सड़क बनाई जाए जो सभी तरह के मौसम को देखते हुए मुफीद हो. डीएम ने जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित एजेंसियों को सड़क निर्माण के लिए जरूरी काम पूरे करने के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही सोलर पार्क क्षेत्र की भूमि विकास, आंतरिक अधोसंरचना तथा अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता पर पूरे कराने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, पीओ नेडा राकेश पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.