ETV Bharat / state

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को जयंती पर नमन, मेरठ में कई कार्यक्रम

शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, सभाओं के जरिए उपलब्धियों को किया जा रहा याद.

Photo Credit; ETV Bharat
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती आज. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 1:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की आज पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मेरठ में कमिश्नरी चौराहा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों द्वारा माल्यार्पण किया गया. राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन किया. वहीं सुबह से ही अलग अलग सियासी दलों के नेता उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच रहे हैं. शहर भर में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है.

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन. (Video Credit; ETV Bharat)

बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के तौर पर जाना जाता है. भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने मेरठ कालेज से ही कानून की पढ़ाई की थी. खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से हर कोई प्रभावित होता है.

उन्होंने हमेशा जाति से उठकर हर वर्ग को सत्ता में प्रतिनिधित्व दिया था. यही वजह है कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह को आज हर कोई याद करता है. उनके आदर्शो पर चलना चाहता है. छपरौली विधानसभा से 1937 में विधायक बनकर सियासी सफर शुरू करने वाले चरण सिंह वर्ष 1951 से 1974 तक लगातार विधायक रहे. उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री, तो देश में गृहमंत्री और 28 जुलाई 1979 को देश के प्रधानमंत्री बने थे. मेरठ में सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आज ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान