ETV Bharat / state

यूपी कैडर के 6 IAS अधिकारी केंद्र में हुए इम्पैनल, जानिये किन अफसरों का नाम लिस्ट में है शामिल?

केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग की ओर से जारी किया गया आदेश.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 10:37 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 10:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : यूपी के छह आइएएस अफसरों को केंद्र सरकार में सेवा के लिये इम्पैनल किया गया है. केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को केंद्र में सचिव पद पर इम्पैनल मिला है. उनके अलावा आलोक कुमार द्वितीय का भी सचिव पद पर इम्पैनलमेंट किया गया है.

इसके अलावा चार अन्य आईएएस अधिकारी जो पहले से केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी थे, उनको प्रमोट करके सचिव पद पर इम्पैनल किया गया है. इसके अलावा चार अन्य आईएएस अधिकारी जो यूपी कैडर के हैं, केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी थे. उनका केंद्र में सेक्रेटरी पद पर इम्पैनल किया गया है, वह पहले से ही केंद्र सरकार में कार्यरत रहे हैं.

केंद्र सरकार के डीओपीटी विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें अधिकारियों का जिक्र किया गया है. पूरे देश से ऐसे कई अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के छह अधिकारी शामिल हैं.

य़ूपी के इन अफसरों को इम्पैनल किया गया : केंद्र सरकार ने 1993 बैच के IAS आलोक कुमार, 1994 बैच की IAS लीना जौहरी, 1995 बैच के IAS मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद को इम्पैनलमेंट किया है. IAS अफसर संजय प्रसाद 1995 बैच के अफसर हैं.

IAS अफसर संजय प्रसाद के अलावा औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भारत सरकार में सचिव पद पर इम्पैनल हुए हैं. दोनों IAS अफसरों का केंद्र में इम्पैनलमेंट होने का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि वह तत्काल उत्तर प्रदेश छोड़कर दिल्ली ज्वाइन कर लेंगे.


यह भी पढ़ें : यूपी में तीन IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती, तत्काल ज्वाइन करने का आदेश

Last Updated : February 28, 2026 at 10:47 PM IST