UP Board Exam 2026: परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क सेवा शुरू, एक्जाम से जुड़ी हर समस्या का मिलेगा समाधान
इसमें मोबाइल नंबर, ई-मेल की सुविधा दी गई है, परीक्षार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 6, 2026 at 10:52 AM IST
प्रयागराज: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी है. ये व्यवस्था बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लागू की गई है. इसका मोटो परीक्षार्थियों को लिखित (रिटन) और प्रैक्टिकल एक्जाम से जुड़ी समस्याओं, सब्जेक्ट में डाउट, एक्जाम फियर, टेंशन और अन्य जिज्ञासाओं का समय पर समाधान उपलब्ध कराना है.
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के साथ-साथ लिखित परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल की सुविधा दी गई है, ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.
दो स्टेज में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं-
प्रथम चरण: 24 जनवरी से 1 फरवरी
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल.
द्वितीय चरण: 2 फरवरी से 9 फरवरी
अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल.
बता दें, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ-साथ यूपी बोर्ड निदेशालय में भी हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां स्पेशलिस्ट की टीम परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान करेगी.
2 प्रतिशत विद्यालयों का होगा रैंडम ऑडिट: प्रैक्टिकल एक्जाम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने लगभग 2% विद्यालयों का रैंडम ऑडिट भी कराएगी. इसका उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की इरेग्युलैरिटी को रोकना है.
बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से अपील की है, किसी भी प्रकार का डाउट, समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्प डेस्क से कॉन्टैक्ट करके, समय रहते जानकारी ले सकते हैं, ताकि परीक्षा की तैयारी बिना किसी दबाव के की जा सके.
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क-
- यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज
18001805310, 18001805312
- क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ
9454457256, 0121-2660742
- बरेली
9012418147, 0581-2576494
- प्रयागराज
9454457246, 0532-2423265
- वाराणसी
7355004355, 0542-2509990
- गोरखपुर
6394717234, 0551-2205271
यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2026: 8033 परीक्षा केंद्र फाइनल, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की सूची, 52 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

