ETV Bharat / state

मानसून का टॉप गियर: यूपी में बादलों का 'राग मल्हार', चित्रकूट, आगरा, मेरठ, इटावा में जोरदार बारिश, 19 जिलों में आज HEAVY RAIN ALERT

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना.

up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
यूपी में मानसून का टॉप गियर. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 9, 2026 at 9:38 AM IST

|

Updated : July 9, 2026 at 2:02 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊः आखिर लंबे इंतजार के बाद यूपी में झमाझम बारिश की शुरुआत हो ही गई. बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है. खासकर चित्रकूट, आगरा, मेरठ, इटावा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो आज 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कई जिलों में बिजली भी गिर सकती है. बारिश के दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है.

कहां भारी बारिश हुई: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश तथा ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज रफ्तार हवा चलने व बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है, प्रदेश के 19 जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है.प्रयागराज में 4-5 घंटे मूसलाधार बारिश
प्रयागराज में गुरुवार को 4 से 5 घंटों तक मूसलाधार बारिश हुई. घने बादल छाए रहे. शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया. मौसम विभाग (IMD) लखनऊ द्वारा जारी किए गए. ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रयागराज और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और वज्रपात की गंभीर संभावना जताई गई है.

आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र,

अलीगढ़ में बारिश. (etv bharat)
इन जिलों में बारिश की संभावना: बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, ललितपुर.
up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार. (etv bharat)
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना: गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं.
up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार. (etv bharat)
पिछले 24 घंटे में 46% अधिक बारिश: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 9. 4 मिलीमीटर के सापेक्ष 13.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 46% अधिक है वहीं 1 जून से 8 जुलाई तक अनुमान वारिस 152 मिलीमीटर के सापेक्ष 91.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 40% कम है।
up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
एक नजर. (etv bharat)
up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
एक नजर. (etv bharat)
पिछले 24 घंटे में बारिश के टॉप 10 जिले
चित्रकूट
72 (मिमी में)
इटावा
45.6
बागपत 43
शाहजहांपुर 42
मेरठ 41.7
मुजफ्फरनगर 40.4
औरैया 31

मथुरा
31
जालौन 30.6
आगरा 29



लखनऊ का मौसम: राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह के समय आसमान साफ रहा दोपहर में लगभग 2:00 बजे आसमान में बादल छा गए. 1 घंटे जोरदार बारिश हुई. एक घंटे तेज रफ्तार बारिश होने के कारण जगह जल भराव नजर आने लगा. तेज रफ्तार बारिश होने तथा बादलों की आवाजाही होने के कारण अधिकतम न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
मौसम विभाग का अलर्ट. (etv bharat)
up barish monsoon update alert today rainfall lucknow kanpur agra varanasi prayagraj bareilly meerut
मौसम विभाग का अलर्ट. (etv bharat)
सुलतानपुर सबसे गर्म: बुधवार को उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला सबसे अधिक गर्म रहा जहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वही सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया उनकी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन से चार दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा कि तेज रफ्तार से हवा तथा कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है. आने वाले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से लेकर 5 और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का मंदिर छोड़ने से इनकार, कारसेवकपुरम तक पहुंची SIT जांच की आंच

ये भी पढ़ेंः डिफेंस कॉरिडोर का हब बनेगा चित्रकूट: सीएम योगी बोले- यहां बने शस्त्रों से देश के जवान करेंगे सीमाओं की रक्षा

Last Updated : July 9, 2026 at 2:02 PM IST