ETV Bharat / state

यूपी में 12 जेल अधीक्षकों के तबादले-प्रमोशन, उन्नाव, बांदा, मुरादाबाद समेत कई जेलों के अफसर बदले

लंबे समय बाद योगी सरकार ने जेल अधीक्षको को किया इधर से उधर.

up-12-jail-superintendent-transfers-major-administrative-reshuffle-yogi-government
यूपी में 12 जेल अधीक्षकों के तबादले-प्रमोशन. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 8:04 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊः यूपी में इन दिनों योगी सरकार तेजी से अधिकारियों के तबादले (UP JAIL SUPERINTENDENT TRANSFERS) कर रही है. आईएएस, पीसीएस के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब नंबर आया है यूपी के जेल अधीक्षकों का. योगी सरकार की ओर से शनिवार रात 12 जेल अधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया. ट्रांसफर होने वाले अफसरों में उन्नाव के जेल अधीक्षक समेत कई जिलों के जेल अधीक्षक शामिल है. एक अफसर का प्रमोशन सरकार की ओर से किया गया है.


इस संबंध में अनु सचिव ममता श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक उन्नाव जेल के अधीक्षक पंकज कुमार सिंह को अब जिला कारागार अलीगढ़ का जेल अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, नीरज देव को उन्नाव जेल की जिम्मेदारी दी गई है. वह पहले उरई में तैनात थे.

आदेश के मुताबिक आलोक सिंह को सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है जो मुरादाबाद में तैनात थे. बृजेश कुमार सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है जो अलीगढ़ में तैनात थे. राजेश कुमार सिंह को बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है दो जो कासगंज में तैनात थे. सत्य प्रकाश को आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है जो सहारनपुर में तैनात थे.

प्रशांत मौर्य को उरई जेल की जिम्मेदारी दी गई है. वह इससे पहले बागपत में तैनात थे. इसी तरह पवन कुमार त्रिवेदी को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है जो नैनी जेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. आदित्य श्रीवास्तव को बागपत की जिम्मेदारी दी गई है जो बिजनौर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. प्रमोशन के बाद विजय कुमार राय को बलरामपुर जिला कारागार का अधीक्षक बनाया गया है. मुकेश कुमार को अयोध्या जेल की जिम्मेदारी दी गई है. शशिकांत सिंह को बांदा जेल की जिम्मेदारी दी गई है.


ये भी पढ़ेंः UP में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 जिलों के BSA बदले, जानें किसे कहां मिली तैनाती