ETV Bharat / state

भारी गर्मी में रिकॉर्डतोड़ 271 गीगाबाइट बिजली की हाई डिमांड पूरी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले - अब 300 गीगाबाइट का लक्ष्य

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भले ही पेट्रोलियम पदार्थो की कमी हो जाए, बिजली की कमी देश में नहीं होने दी जाएगी.

PEAK ELECTRICITY DEMAND IN INDIA
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 25, 2026 at 4:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सोमवार को भिवानी दौरे पर थे. वहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि "भले ही देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी हो जाए, लेकिन बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी. बीते 21 मई को पूरे देश में वर्ष का अधिकत्तम 271 गीगाबाइट बिजली खर्च हुआ था, जबकि उत्पादन 274 गीगाबाइट था, जो कि 3 गीगाबाइट अधिक है. जरूरत के अनुपात में बिजली उत्पादन में कमी नहीं आएगी. अगले वर्ष बिजली उत्पादन की सीमा 274 गीगाबाइट से बढ़ाकर 300 गीगाबाइट करने की तैयारियों पर काम चल रहा है." उन्होंने आगे कहा कि "यदि तेल की कमी हुई तो बिजली से चलने वाली गाड़ियां और बिजली से चलने वाले रसोई से खाना बनाने के उपकरण का प्रयोग किया जा सकेगा."

90 लाख की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल: केंद्रीय ऊर्जा मेंत्री भिवानी जिला के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन कर रहे थे. मौके पर उन्होंने 104 स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की और गांव पुर में 90 लाख की लागत से बनकर तैयार होने वाली मल्टीपर्पज हॉल और लाइब्रेरी की आधारशिला रखी.

भिवानी दौरे पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल (ETV Bharat)

पुराने रोजमर्रा के साधनों की प्रदर्शनी: हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े पुराने रोजमर्रा के साधनों की एक प्रदर्शनी की स्टॉलें भी लगाई गई थी, जिनका अवलोकन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने किया. मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि हमें तेल का प्रयोग सोच-समझकर करना है. इसके लिए हमें सार्वजनिक वाहनों जैसे मैट्रो, रेल या बस का प्रयोग करना है. निजी वाहन का प्रयोग करते हुए गाड़ी में अन्य लोगों को भी लाने-ले जाने में मदद करनी है, ताकि कम वाहन प्रयोग हो और पेट्रोल पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत हो. ऐसा करने से देश की ताकत बढ़ेगी और तेल पर निर्भरता में कमी आएगी.

सर्व कल्याण मंच को 63 लाख देने की घोषणाः मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों को सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए. वहीं राजनीतिक लोगों को भी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए. इस मौके पर उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा को 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की. वहीं हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णा मिढ्ढा ने 21 लाख, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने 11 लाख रुपये संस्था को दिए जाने की घोषणा की. इस मौके पर साइकिल प्राप्त करने वाली स्कूली छात्राओं ने कहा कि अब साइकिल से स्कूल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-देश भर के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगेंगे प्रीपेड मीटर, चंडीगढ़ में सम्मेलन के दौरा ऊर्जा मंत्री ने दी जानकारी