ETV Bharat / state

हिमाचल दौरे पर आ रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू, इस जिले को देंगे बड़ी सौगातें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी की सुबह हवाई मार्ग से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे

Union Minority Affairs Minister Kiren Rijiju
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (@kirenrijiju)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 4:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू हिमाचल दौरे पर आने वाले हैं. किरेन रिजिजू 3 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगे. उनका यह दौरा 28 फरवरी से शुरू होगा और 2 मार्च तक केंद्रीय मंत्री हिमाचल में होंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री दुर्गम जिला चंबा के दौरे पर होंगे, जहां विभिन्न शिलान्यास के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 28 फरवरी की सुबह केंद्रीय मंत्री का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां से किरेन रिजिजू चंबा के लिए रवाना होंगे.

दुर्गम जिला चंबा में देंगे नई सौगातें

शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी की सुबह हवाई मार्ग से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से चंबा के लिए रवाना होंगे. केंद्रीय मंत्री का चंबा में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है. अगले दिन 1 मार्च को किरेन रिजिजू चंबा में विभिन्न शिलान्यास के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चंबा जिला के भंजरारू में आईटीआई बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा भंजरारू में ही स्टेडियम टिस्सा की भी नींव रखेंगे किरेन रिजिजू.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का जिला चंबा के सलूणी जाने का भी कार्यक्रम है. यहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सलूणी में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री का धर्मशाला आने का कार्यक्रम है जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे. किरेन रिजिजू 2 मार्च को धर्मशाला से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

2025 में 3 दिनों के दौरे पर हिमाचल आए थे रिजिजू

पिछले साल जून महीने में भी किरेन रिजिजू तीन दिन के हिमाचल दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश की दुर्गम जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर दौरे किया था. किरेन रिजिजू ने जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास किए थे. केंद्र सरकार के कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री की ओर से यह दौरा किया गया था. अब एक बार फिर किरेन रिजिजू हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में खुलने जा रही है बड़ी यूनिवर्सिटी, युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, जानें क्या होगा इसमें खास?

ये भी पढ़ें: 'रा से..., हु से हुड़दंग, ल से...', अनुराग ठाकुर ने बताई 'राहुल' की फुल फॉर्म