ETV Bharat / state

पलामू से उड़ान: राज्य सरकार नहीं दे रही जवाब, केंद्रीय मंत्री ने सांसद को पत्र लिख कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने सांसद को पत्र लिखकर बताया है कि पलामू से उड़ान के लिए राज्य सरकार ने जवाब नहीं दिया है.

BJP MP Vishnudayal Ram
भाजपा सांसद विष्णुदयाल राम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 25, 2026 at 3:16 PM IST

|

Updated : May 25, 2026 at 5:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिले के मेदिनीनगर स्थित चियांकी में हवाई अड्डा से उड़ान को लेकर राज्य सरकार, केंद्र सरकार को जवाब नहीं दे रही है. भारत सरकार के नागर विमानन एवं सहकारिता विभाग में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सांसद विष्णुदयाल राम को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है.

झारखंड सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय को नहीं दिया जवाब

पत्र के माध्यम से पलामू सांसद को बताया गया है कि राज्य सरकार से नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करवाने, सुरक्षा, अग्निशमन सेवाएं, मौसम संबंधी सहायता और हवाई अड्डा के संचालन को लेकर अनुरोध किया गया था. पूरे मामले में झारखंड सरकार ने नागर विमानन मंत्रालय को अब तक जवाब नहीं दिया है. केंद्रीय मंत्री की तरफ से बताया गया है कि पलामू के चियांकि हवाई अड्डे को उड़ान परियोजना 4.2 के तहत चयन किया गया था.

अगले चरण के लिए संशोधित उड़ान योजना अनुमोदित

केंद्रीय मंत्री की तरफ से पलामू सांसद को जानकारी दी गई है कि उड़ान योजना के अगले चरण के लिए संशोधित उड़ान योजना अनुमोदित की है. जिसके तहत 120 गंतव्य को जोड़ा जाना है. अगले 10 साल में 4 करोड़ यात्रियों को सुविधा दी जानी है. भविष्य में पलामू के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के चियांकि हवाई अड्डा को लेकर वैध प्रस्ताव मिलता है तो संशोधित उड़ान परियोजना के तहत विचार किया जाएगा.

राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

वहीं इस पूरे मामले में भाजपा सांसद का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखकर और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करके केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया था लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव नहीं मिलने से उड़ान शुरू नहीं हो पा रही है.

ये भी पढ़ें- पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! केंद्रीय रेलवे मंत्री ने पलामू सांसद विष्णुदयाल को दिया आश्वासन

पलामू-गढ़वा को कब मिलेगा सोलर पावर प्लांट, नहीं मिल रही जमीन!

पलामू एवं गढ़वा में धान की खरीद 30 अप्रैल तक करने की मांग, सांसद विष्णुदयाल राम ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

Last Updated : May 25, 2026 at 5:05 PM IST