ETV Bharat / state

अरावली पर बोले सांसद राव इंद्रजीत सिंह, "माइनिंग मेरी चिंता नहीं, नई डेफिनेशन से कहीं दिल्ली-NCR में अरावली की जमीन का न हो जाए दोहन"

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि "अरावली माइनिंग पर बवाल का कोई मतलब नहीं है".

अरावली पर बोले सांसद राव इंद्रजीत सिंह
अरावली पर बोले सांसद राव इंद्रजीत सिंह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 29, 2025 at 9:08 AM IST

|

Updated : December 29, 2025 at 10:22 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: हरियाणा समेत देशभर में इन दिनों अरावली का मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. अरावली के इस बवाल पर राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रही है. इस बीच गुरुग्राम से सांसद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बयान भी सामने आ गया है. मंत्री ने कहा कि "पूरी अरावली में माइनिंग केवल 0.9 फीसदी को लेकर बवाल मचाए जा रहे हैं, उनका कोई मतलब नहीं है".

अरावली पर मंत्री की क्या है चिंता?: मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि "सरकार अरावली के संरक्षण को लेकर चिंतित है और इसके लिए उचित कदम उठा रही है. लेकिन मेरी चिंता कुछ और है. उन्होंने कहा कि कोर्ट की डेफिनेशन से दिल्ली एनसीआर में अरावली की जमीन का एक्सप्लोइटेशन न हो जाए. कहीं कॉलोनी लाइसेंस के वास्ते काट न दी जाए. ऐसे में कॉलोनियों के लाइसेंस के चलते अरावली के खुदने का डर है. हमारी सरकार लगातार अरावली का संरक्षण कर रही है".

रेवाड़ी को मिलेगा तोहफा!: वहीं, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हत्या के मामले में मंत्री ने जवाब दिया कि "भारत के विकसित होते ही चारों ओर चल रही अफरा-तफरी खत्म हो जाएगी". इसके अलावा, उन्होंने रेवाड़ी को नए साल पर तोहफा देने की भी बात कही. सांसद ने कहा कि "रेवाड़ी में आरआरटीएस प्रोजेक्ट जोड़ा जाएगा". यानी अब रेवाड़ी में हाईवे तक ही नहीं, बल्कि शहर तक रैपिड मेट्रो दौड़ती नजर आएगी.

अरावली पर मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जताई चिंता (Etv Bharat)

रेवाड़ी में कबड्डी और खेल प्रतियोगिता: बता दें कि रेवाड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को फुटबॉल में किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. राव ने कहा कि "दक्षिण हरियाणा विशेषकर रेवाड़ी की फुटबॉल में विशेष पहचान होती थी. दक्षिण हरियाणा खेलों में फिर लीड कर सकता है. इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं". सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि डीजीपी के साथ खेलों में भी भारत के युवाओं को ज्यादा मेडल जीतने होंगे. खेल महोत्सव का मतलब देश के युवाओं को खेल के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करना है. राव ने फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से बात की. इस दौरान मंत्री ने कहा कि "युवा शारीरिक रूप से मजबूत होगा, तभी मानसिक मजबूती भी आएगी".

ये भी पढ़ें: अरावली हिल्स मामले में SC ने स्वत: संज्ञान लिया, CJI की अगुवाई वाली बेंच सोमवार को करेगी सुनवाई

ये भी पढ़ें: "कांग्रेस पहले आजादी और अब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है", कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर भी साधा निशाना

Last Updated : December 29, 2025 at 10:22 AM IST