ETV Bharat / state

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे जैसलमेर, सरहद पर बीएसएफ जवानों से मिलेंगे

नित्यानंद राय मौजूदा सुरक्षा हालात, बॉर्डर मैनेजमेंट और ऑपरेशनल तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

1
1 (1)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 9, 2026 at 4:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों ने स्वागत किया. मंत्री राय का दौरा मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

बीएसएफ के कार्यक्रमों में शिरकत: मंत्री राय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वे भारत–पाक सीमा का दौरा करेंगे और वहां तैनात जवानों से मिलेंगे. सीमा पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और चुनौतियों की भी जानकारी लेंगे.

पढ़ें:सीमांत क्षेत्र के छात्रों की शिक्षा की नींव होगी मजबूत, 'नींव' कार्यक्रम से मिला उच्च शिक्षा में दाखिले का मार्गदर्शन

तनोट माता के दर्शन करेंगे: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने बताया कि नित्यानंद राय का मातेश्वरी तनोट माता मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है. साथ ही वे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे. BSF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है. इसमें मौजूदा सुरक्षा हालात, बॉर्डर मैनेजमेंट और ऑपरेशनल तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी.

सीमा क्षेत्र में रात्रि विश्राम: गृह राज्यमंत्री सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष फीडबैक लेंगे. रात्रि विश्राम जैसलमेर में ही करेंगे. प्रशासनिक स्तर पर दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दौरे के दूसरे दिन मंत्री साउथ सेक्टर भारत–पाक बॉर्डर पहुंचेंगे. यहां वे बॉर्डर मैनेजमेंट, निगरानी व्यवस्था और ऑपरेशनल तैयारियों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे. जैसलमेर के बाद राय बाड़मेर रवाना जाएंगे.

पढ़ें:BSF Big Action : गणतंत्र दिवस से पहले जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर सतर्कता, पाकिस्तानी युवक हिरासत में