ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने राहुल गांधी को बताया भाजपा का स्टार प्रचारक

मंत्री चौधरी ने भजनलाल सरकार की 2 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस को घेरा.

Minister Chaudhary speaking to the media
मीडिया से बात करते मंत्री चौधरी (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 13, 2025 at 6:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं. जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं, तब तक कांग्रेस का बंटाधार ही रहेगा. राहुल के होते कांग्रेस कभी उठ नहीं पाएगी. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को विकास की दृष्टि से निचली पायदान पर भेज दिया था, जबकि भजनलाल सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश पहले अर्थव्यवस्था में दुनिया में 10वीं पायदान पर था, जो अब चौथे नंबर पर है. देश की ताकत बढ़ने से विपक्ष हैरान और परेशान है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए संसद में शोर शराबा और अर्नगल बयानबाजी कर रहा है. राहुल भाजपा के स्टार प्रचारक हैं, यही सच्चाई है. उनकी अगुवाई में कांग्रेस कभी ऊपर नहीं उठ पाएगी. संसद में राहुल के सवालों का जवाब नहीं देने के कांग्रेस के आरोप पर चौधरी बोले-प्रश्नकाल में विपक्ष सदन को चलने नहीं देता है. जनता के करोड़ों रुपए की बर्बादी करता है. विपक्ष मुद्दाहीन है.

केंद्रीय मंत्री चौधरी बोले (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें: भजनलाल सरकार के दो वर्ष: दीया कुमारी का दावा- पेपर लीक पर अंकुश, अपराधों में 19% गिरावट

मंत्री चौधरी ने जेएलएन मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बातचीत में भजनलाल सरकार की 2 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे. मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार ने कृषि, चिकित्सा, पर्यटन, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी समेत हर क्षेत्र में काम किया. किसान निधि बढ़ाई. ईआरसीपी पर काम जारी है. पेपर लीक पर अंकुश लगाया है.