ETV Bharat / state

'पहले घूमने-फिरने पहाड़ी राज्य आते थे नेता, अब मंत्रियों के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच बना रही मोदी सरकार'

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भंजराडू में 7 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम और 9 करोड़ की लागत से आईटीआई भवन का शिलान्यास किया.

Union Minister Kiren Rijiju visit Chamba
चंबा दौरे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (@DIPR)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 8:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इन दिनों हिमाचल प्रदेश के चंबा दौरे पर हैं. चंबा दौरे के दूसरे दिन रविवार, 1 मार्च को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा जिले के चुराह और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. केंद्रीय मंत्री ने अपने पहले कार्यक्रम में चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में 7 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम और 9 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भंजराडू का शिलानयास किया. इसके अलावा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूनी में 9.2 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी.

'पहाड़ों की मुश्किलों को जानने के लिए पहाड़ों में आना जरूरी'

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, "पहाड़ों की मुश्किलों को जानने के लिए पहाड़ों में आना जरूरी है. हमेशा हमारी कोशिश रहती है कि यहां आकर स्थानीय लोगों को मुश्किलों को जाने. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दुर्गम इलाकों को जोड़ा जा रहा है और अब केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों के विकास पर भी कार्य कर रही है. हमारी पूरी कोशिश है कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र पांगी को मुख्य धारा (पांगी की चहनी सुरंग) से जोड़ा जाए ताकि विकासयोजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुंचे."

'पहले घूमने-फिरने के लिए पहाड़ी राज्य आते थे नेता'

इसके अलावा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूनी में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने 9.2 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि, "पहले के समय में नेता घूमने फिरने के लिए हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों का दौरा करते थे, लेकिन मोदी सरकार अपने मंत्रियों के माध्यम से प्रत्येक दुर्गम क्षेत्र तक अपनी पहुंच बना रही है. प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल इंडिया और बैंकिंग सेक्टर को लेकर दूरदर्शी योजना तैयार की जा रही है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी."

'सबके लाभ के लिए विकसित की जाती है योजनाएं'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदू के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी की पहुंच को सुनिश्चित किया जा रहा है. पिछले 11 सालों में देश के हर वर्ग हर गांव का विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि, जानकारी के अभाव में हिमाचल के लोग केंद्र सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अधकारियों से केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुचाने का आग्रह किया है. योजनाएं किसी एक विशेष वर्ग या समुदाय के लिए नहीं बनाई जाती, ये योजनाएं सबके लाभ के लिए विकसित की जाती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-हिमाचल पुलिस विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा

ये भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म, हिमाचल आइए, लेकिन एंट्री पर दीजिए भारी भरकम टैक्स'