ETV Bharat / state

ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले-'भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील नहीं हुई है'

भिवानी के टीआईटी कॉलेज में शुरू हुए ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे हैं.

Union Minister Giriraj Singh
ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन के दौरान स्टॉल का निरीक्षण करते गिरिराज सिंह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 28, 2026 at 4:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को भिवानी के टीआईटी कॉलेज में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. यहां उन्होंने कॉलेज के कॉम्पोनेन्ट की स्टॉल का निरीक्षण किया और नई-नई तकनीकों की जानकारी ली.

फाइबर तकनीक से बनेगा हल्का और मजबूत सरियाः इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने कहा कि "दुनिया में टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट आज 800 बिलियन डॉलर का है जो आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा. आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा. उन्होंने टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हज़ार करोड़ रुपये दिये जाने पर पीएम मोदी का आभार जताया."

ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भिवानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Etv Bharat)

'भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है': इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और राहुल पर गरजे. उन्होंने कहा कि "अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है. किसानों की पीठ में छुरा अब नहीं, तब घूपा था जब कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था."

'राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है': गिरिराज ने इस ट्रेड डील के बाद भारत के बांग्लादेश से भी पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है. वो बता दें ट्रेड डील कब हुई, कब ज्वाइंट हस्ताक्षर हुए, ऐसा हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खानदान का काम देश और किसानों में अफवाह फैलाना है.

भाजपा नेताओं के अर्धनग्न प्रदर्शनों को गिरिराज सिंह ने नकाराः एआई सम्मेलन में कांग्रेसियों के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कहा कि "ये राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है, जो दुनिया भर में भारत देश को गाली देते हैं. वहां प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के बब्बर शेर ऐसे थे जो दूसरों के जूते लेकर भागे. कांग्रेस के इन बब्बर शेरों ने देश का सिर झुका दिया." वहीं विपक्ष में रहते भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे अर्धनग्न प्रदर्शनों को गिरिराज ने नकारा और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम लेने पर बोले कि कहां हैं अनिल विज की ऐसी फोटो. ये कहकर वो चल दिये.

ये भी पढ़ें-भिवानी में दिखेगी “मिनी चंडीगढ़” की झलक, शहर में लगेगा म्यूजिक सिस्टम और डिजिटल एलईडी स्क्रीन