कोडरमा के कई अंगीभूत कॉलेज का यूनिवर्सिटी बदलने पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री, चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के अंगीभूत कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण पर फैसला वापस लेने की राज्य सरकार से मांग की है.

Published : May 29, 2026 at 8:49 PM IST
कोडरमा: जिले के अंगीभूत कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर फैसला वापस लेने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार छात्र हित में जिले के अंगीभूत कॉलेज को गिरिडीह की सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी के बजाए हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रहने दिया जाए.
उच्च शिक्षा के लिए छात्रों में बढ़ेगी परेशानी: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
उन्होंने कहा कि जिले के अंगीभूत कॉलेज का विश्वविद्यालय हजारीबाग से बदलकर गिरिडीह कर दिया जाएगा तो यह छात्रों के हित में अव्यावहारिक है, इससे दूरी बढ़ने के साथ-साथ छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
केंद्रीय मंत्री ने सीएम पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के एक मंत्री और विधायक को ध्यान में रखकर सरकार ने यह फैसला लिया है, जो अव्यावहारिक है और सरकार के इस निर्णय को बदलने के लिए बीजेपी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
लाखों परिवारों को मिली सौगात
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी सतगामा और गामा रेल लाइन को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जाहिर की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने इस क्षेत्र के रहने वाले लाखों परिवारों को एक बड़ी सौगात दी है.
ये भी पढ़ें- देवघर एम्स का आठवां स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- पूर्वोत्तर भारत के लिए वरदान बनेगा संस्थान
अन्नपूर्णा देवी ने बंगाल में भाजपा की जीत का किया दावा, कहा- बंगाल में कायम था अराजकता का शासन

