ETV Bharat / state

हरियाणा को मोदी सरकार का बिग गिफ्ट, दिल्ली-अंबाला के बीच 194 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बनेगी, 5,983 करोड़ रुपए खर्च होंगे

मोदी सरकार ने हरियाणा को बड़ी सौगात दी है. दिल्ली-अंबाला के लिए नई रेल लाइन की मंजूरी दे दी गई है.

Union Cabinet approves Rs 5983 crore for the 194 km Delhi Ambala third and fourth railway lines in Haryana
हरियाणा में नई रेल लाइन को मंजूरी (Ashwini Vaishnaw)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 9:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/अंबाला : केंद्रीय कैबिनेट ने हरियाणा राज्य को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली-अंबाला 194 किलोमीटर की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के लिए 5,983 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है.

नई रेलवे लाइन से बेहतर कनेक्टिविटी : मोदी सरकार के फैसले से दिल्ली-जम्मू रेल लाइन नेटवर्क की क्षमता चार गुना बढ़ेगी साथ ही इसमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला (हरियाणा) और मध्य/उत्तर/उत्तर-पश्चिम दिल्ली को कवर किया जाएगा. इस फैसले से रूट पर जहां ज्यादा यात्री ट्रेनें चल सकेंगी. वहीं माल ढुलाई में 24.6 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. नई रेलवे लाइन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, श्रीनगर, जम्मू, शिमला और अन्य उत्तरी पर्यटन केंद्रों से बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी. साथ ही तापीय ऊर्जा संयंत्रों (रोपड़, पानीपत, राजपुरा), कृषि गोदामों और उद्योगों को सहायता मिलेगी.

4 साल में पूरी होगी परियोजना : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक प्रेजेंटेशन देते हुए केंद्र सरकार के इस फैसले की जानकारी दी. इस परियोजना की सबसे खास बात ये है कि अगले 4 वर्षों के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता भी नहीं पडे़गी. मौजूदा रेलवे लाइन के साथ रेलवे की काफी जमीन इसके लिए इस्तेमाल की जाएगी. नई रेल लाइन की परियोजना के तहत 29 पुलों का निर्माण किया जाएगा. साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा. परियोजना के पूरे हो जाने से 43 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन (लगभग 1.7 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर) कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा. साथ ही इससे दिल्ली से पंजाब और जम्मू तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे 2026 पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ को मिली 25 नई इलेक्ट्रिक बसें, PM मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, महिलाओं की सुरक्षा का ख़ास ख्याल

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीत लीजिए दिल