ETV Bharat / state

कानपुर में नाले में मिले महिला के शव की हुई पहचान, पति पर गला घोंटकर मार डालने का आरोप

मृतका की पहचान आकृति सिंह उर्फ रूबी के रूप में हुई. पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप है.

WOMAN BODY FOUND IN KANPUR
कानपुर के नाले में उतराता मिला शव. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 3:25 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 3:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में पनकी मंदिर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर नाले में एक महिला की लाश की पहचान हो गई है. शव की शिनाख्त देर रात आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में हुई.

बता दें कि पनकी थाना क्षेत्र में नाले से कंबल में लिपटी मिली महिला के शव की शिनाख्त देर रात आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में हुई. मृतका के भाई राहुल ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने देर रात दबिश देकर पति समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि महिला 27 फरवरी से लापता थी और हत्या के बाद शव को घर से थोड़ी दूर नाले में फेंक दिया गया था.

पनकी सरायमीता निवासी राहुल ने बताया कि उसकी बहन आकृति उर्फ रूबी ने करीब पांच साल पहले नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था. दंपति के तीन साल का बेटा उत्कर्ष और 6 माह की बेटी मानवी है.

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मारपीट करता था और कई बार थाने में शिकायत भी की गई, लेकिन हर बार समझौता करा दिया गया.

राहुल के मुताबिक 26 फरवरी को भी बहन के साथ मारपीट हुई थी. आरोप है कि घर लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को कंबल में लपेट कर नाले में फेंक दिया गया. शव के ऊपर पत्थर भी रखे गए थे. 28 फरवरी को नाले में शव उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया.

सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजनों ने पहचान की. पुलिस ने देर रात पति नितिन, जेठ दीपु सविता और राहुल सविता को हिरासत में लिया है.

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी पति ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली है.

पुलिस को आरोपी के घर के कैमरों की फुटेज डिलीट मिली है, अन्य आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

नाले से मिला महिला का शव: एसीपी पनकी मनोज सिंह के मुताबिक, नाले में एक पुराने कंबल में लिपटा हुआ महिला का शव पड़ा था, जो भारी पत्थरों से दबा हुआ था. बॉडी पानी के अंदर दबी हुई थी, सिर्फ महिला का सिर दिखाई दे रहा था.

हत्या की आशंका: मृतका के शरीर पर पीले रंग की कुर्ती और गुलाबी रंग की लोअर थी. महिला की नाक में एक बाली और दाहिने हाथ पर टैटू बना मिला है, जिस पर RN लिखा है. इस पहचान के साथ पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला इस क्षेत्र की रहने वाली नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है.

ये भी पढ़ें: बहराइच: पूछताछ या प्रताड़ना ? रामगांव थाने में आरोपी की मौत पर मचा बवाल, 3 पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR !

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में नाली के विवाद में अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडे से किया हमला

Last Updated : March 1, 2026 at 3:29 PM IST