ETV Bharat / state

गोड्डा के ललमटिया में रेलवे ट्रैक पर गिरा हाइवा, चालक-उपचालक घायल, रेलवे यातायात बाधित

गोड्डा के ललमटिया में रेलवे ट्रैक पर हाइवा गिर गया है. जिससे हाइवा के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

HIVA ACCIDENT IN GODDA
रेलवे ट्रैक पर गिरा हाइवा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 12:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गोड्डा: जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में तेलगामा के पास अहले सुबह एक हाइवा रेलवे ट्रैक पर जा गिरा. जिससे हाइवा के चालक और उपचाल घायल हो गए हैं. घटना के बाद दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है. हाइवा महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा था. तभी सड़क से 40 फिट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन MGR MT ट्रैक पर गिर गया. जिससे रेलखंड में यातायात बाधित हो गया है. घटना के समय ट्रैक पर कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी.
हादसे में हाइवा चालक लालू कुमार वाहन से दूर ट्रेन के बोगी के नीचे चले गए. वहीं उपचालक मनीष कुमार गाड़ी में ही फंसे रहे. घटना के बाद ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल चालक लालू कुमार को ट्रेन के बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं उपचालक मनीष कुमार काफी देर तक वाहन में फंसे रहे. सुबह एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम शुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे उपचालक को बाहर निकाला गया.

घटना को लेकर जानकारी देते रेस्क्यू टीम (ईटीवी भारत)

घटना को लेकर रेस्क्यू टीन ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार महागामा की ओर से आ रही ट्रक सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे MGR ट्रैक पर जा गिरा. राहगीरों ने चालक की चीख सुनकर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हो सका. रेस्क्यू टीम के प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी. टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उपचालक मनीष कुमार को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा गया. उन्होंने पुष्टि की है कि हादसे में चालक और उपचालक दोनों घायल हुए हैं और दोनों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में सड़क हादसों को रोकने के लिए एक्शन प्लान, लाइट से लेकर हेलमेट तक की होगी जांच

खूंटी में भीषण सड़क हादसा, पिकनिक से लौट रहे दो पादरियों की मौत, तेज रफ्तार बनी कारण

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत चार लोगों की मौत