ETV Bharat / state

आगरा में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पति और पत्नी की रौंदा, दोनों की मौत

पति और पत्नी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है. बच्चों और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल.

सड़क हादसे में पति और पत्नी की मौत
सड़क हादसे में पति और पत्नी की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 8:34 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: आगरा में ग्वालियर हाईवे स्थित गांव इटौरा पर बुधवार की देर शाम बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पति और पत्नी को रौंद दिया. हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पति और पत्नी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है. बच्चों और परिजन का रो रोकर हाल बेहाल है.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में थाना बसैया के गांव जीगनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश यादव अपनी पत्नी सीमा (35) के साथ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आगरा अपनी ससुराल गांव बमरौली अहीर आए हुए थे. ससुराल में ताऊ ससुर सुभाष की तीन दिन पहले मौत हो गई थी. रिश्तेदार सरवन कुमार के यहां पर शोक व्यक्त करके बुधवार देर शाम करीब सवा छह बजे मुकेश यादव बाइक से पत्नी सीमा को लेकर अपने गांव जाने को निकले.

ग्वालियर रोड पर इटौरा के नगला माकरौल के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार से आए डंपर ने टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार मुकेश और सीमा उछलकर आगे गिरे तो बेकाबू डंपर ने दोनों को रौंद दिया. डंपर ऊपर चढ़ गया तो राहगीर और ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे डंपर को मौके पर डंपर छोड़कर चालक भाग गया. ग्रामीण और पुलिस तत्काल गंभीर रूप से घायल मुकेश और सीमा को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतका सीमा के तहरे भाई प्रकाश ने बताया कि बहन और बहनोई मुकेश गांव में शोक व्यक्त करके गांव जा रहे थे. इस दौरान हादसा हुआ है. दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें खुशी (16), आरती (14)और सुधीर (12) हैं. बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है.

एसीपी सैया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि हादसे में दंपति की मौत हुई है. परिजन की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.