ETV Bharat / state

पलामू में जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

पलामू में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी.

UNCLE SHOT HIS NEPHEW IN PALAMU
सतबरवा पुलिस थाना, पलामू (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 5:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी. गोली कमर के पास लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भतीजे की हालत खतरे से बाहर है. दरअसल पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय रोहित कुमार का अपने चाचा के साथ जमीन एवं संपत्ति का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था.

रोहित कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

इसी विवाद में दोनों के बीच बहस हुई थी. बहस इतनी बढ़ गई किे चाचा अपने गुस्से पर काबू न रख सका और उसने अपने भतीजे रोहित कुमार को गोली मार दी. गोली लगने के बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुम्बागाड़ा में भर्ती करवाया.

संपत्ति के विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को गोली मारी है, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है- विश्वनाथ राणा, थाना प्रभारी, सतबरवा

पलामू के इलाके में जमीन विवाद में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं

रोहित कुमार और उसके चाचा दोनों मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे. पलामू के इलाके में जमीन के विवाद में अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं. जमीन के विवाद में सामूहिक हत्या के साथ-साथ कई जगह इस प्रकार के अपराध भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

गिरिडीह में अज्ञात अपराधियों ने मजदूर को मारी गोली, धनबाद रेफर

मतदान के बाद चली गोली! दो घायल, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की कर दी हत्या, घटना के बाद सनसनी