ETV Bharat / state

नेपाल त्रासदी की चपेट में हिमाचल का युवक, CM सुक्खू ने परिजनों से बात कर दिया ये आश्वासन

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, नेपाल त्रासदी में ऊना निवासी सुखविंदर रत्न के फंसे होने की खबर चिंताजनक है.

Una youth missing Nepal Floods CM Sukhu spoke to family members
नेपाल त्रासदी में फंसे हिमाचल के युवक के परिजनों से बात करते हुए मुख्यमंत्री (@SukhvinderSinghSukhu)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 7:17 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेपाल में सामने आई भयावह त्रासदी के बीच ऊना जिला निवासी सुखविंदर रत्न के भी चपेट में आने की खबर पर गहरी चिंता व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि सुखविंदर रत्न के परिवार के लिए यह बेहद कठिन और चिंताजनक समय है और सरकार उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रयासरत है. हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सुखविंदर रत्न के चचेरे भाई शुभम से फोन पर बातचीत की और परिवार का हाल जाना. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान परिवार की चिंता और बेचैनी को महसूस किया. मुख्यमंत्री ने शुभम को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार और वह स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं.

नेपाल त्रासदी में फंसा हिमाचल का युवाक

सीएम सुक्खू ने कहा कि, नेपाल में उत्पन्न इस गंभीर परिस्थिति में सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षित जानकारी हासिल करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना है. उन्होंने सुखविंदर रत्न की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई कि वह सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनके संबंध में सकारात्मक जानकारी सामने आएगी. मनुख्यमंत्री ने कहा कि, "राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. सुखविंदर रत्न के संबंध में जानकारी जुटाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार से भी संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा. सरकार संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास करेगी."

CM सुक्खू ने परिजनों से की बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, आपदा या संकट की किसी भी घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सुखविंदर रत्न की सुरक्षित वापसी और उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, हिमाचल के कितने लोग नेपाल में हैं, इसको लेकर नेपाल की एंबेसी से बात चल रही है.

CM Sukhu spoke to family members
नेपाल त्रासदी में फंसे हिमाचल के युवक के परिजनों से बात करते हुए मुख्यमंत्री (@SukhvinderSinghSukhu)

सुखविंदर रत्न के परिजन परेशान

नेपाल में सामने आई भयावह त्रासदी के बीच कई लोगों के प्रभावित होने की खबरों से हिमाचल में भी चिंता का माहौल है. ऊना जिला निवासी सुखविंदर रत्न के संबंध में सामने आई सूचना ने उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. परिवार लगातार उनके सुरक्षित होने की उम्मीद लगाए हुए है. मुख्यमंत्री की ओर से परिवार से संपर्क किए जाने के बाद परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा मिला है.

ये भी पढ़ें: नेपाल त्रासदी से हिमाचल की भी बढ़ी चिंता, राज्यपाल चिंतित तो राजस्व मंत्री बोले- 24 घंटे सैटेलाइट निगरानी की जरूरत

ये भी पढ़ें: चिनाब नदी भी बरपा सकती है नेपाल जैसा कहर, ये झील हिमाचल से पाकिस्तान तक बजा रही खतरे की घंटी