ETV Bharat / state

उमरिया में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, कारणों को जानने में जुटी पुलिस

उमरिया पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने खुद को पिस्टल से मारी गोली. आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच.

UMARIA SUB INSPECTOR SHOOT HIMSELF
उमरिया में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 11:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उमरिया: पुलिस लाइन में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. डीआईजी विवेक सिंह समेत पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तफ्तीश की.

सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी

घटना उमरिया के पुलिस लाइन की है, जहां रविवार की शाम को शस्त्र शाखा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर विजय सिंह रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे के करीब पुलिस लाइन के पास स्थित तालाब पर पहुंचे थे और यहीं पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. जहां उन्होंने स्वयं ही खुद को गोली मार ली, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों की इसकी सूचना दी.

3 महीने पहले पुलिस लाइन में किया गया था तैनात

बताया जा रहा है कि विजय सिंह पुलिस लाइन की शस्त्र शाखा में पदस्थ थे और अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन परिसर में ही रहते थे. उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास थी. उन्हें 3 महीने पहले ही उमरिया पुलिस लाइन में तैनात किया गया था.

मौत के कारणों की हो रही जांच

सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद उनके मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजन और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही शहडोल रेंज के डीआईजी विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

डीआईजी विवेक सिंह का कहना है, " रविवार शाम यह जानकारी लगी कि पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पिस्टल से फायर कर लिया है. जिससे उनकी मौत हो गई है. इसकी पूरी जांच की जा रही है. जांच की जा रही है आखिर किन वजहों से उन्होंने यह कदम उठाया है. परिजन से भी जानकारी ली जा रही है. घटना की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के बाद ही हम बता पाएंगे."